इस सीरियल के बाद दिव्यांका त्रिपाठी को नहीं मिल रहा था काम, सामान बांधकर वापसी लौटने वाली थीं घर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 07:19 PM IST

Divyanka Tripathi on rejections: दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि टीवी सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। दिव्यांका ने कहा कि वह सामान बांधकर वापस घर जाने वाली थीं।

google

मुंबई. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की आज सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। दिव्यांका पिछले 15 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में डॉक्टर इशिता के किरदार ने उन्हें पहचान दिलाई थी। इससे पहले वह सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन में नजर आई थीं। दिव्यांका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन के बाद काम मिलना बंद हो गया था।

इस सीरियल के बाद दिव्यांका त्रिपाठी को नहीं मिल रहा था काम, सामान बांधकर वापसी लौटने वाली थीं घर

पिंकविला से बातचीत में दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया ने कहा, 'मैंने हमेशा एक ही चीज समझी है। अगर मुझे किसी भी प्रोजेक्ट में नहीं लिया गया, तो शायद इसीलिए नहीं लिया होगा क्योंकि वहां पर मेरी डिमांड नहीं होगी। शायद उन्हें ऐसे लोग चाहिए होते हैं जो मुझसे अलग ढंग से परफॉर्म करें, क्योंकि मैं कोई आलू तो हूं नहीं के हर सब्जी में घुल जाओं। मेरे अंदर अपनी कुछ खासियत है। कई बार एजेंट्स और कास्टिंग डायरेक्टर  बिना सोचे-समझे कोई भी स्क्रिप्ट मुझे भेज देते थे। आपसे उम्मीद की जाती थी कि आप किसी भी स्क्रिप्ट पर एक्ट करें। लेकिन, मैंने कभी रिजेक्शन को खराब तरीके से नहीं लिया।'   

End of Feed