Deepesh Bhan Dies: नहीं रहे Bhabiji Ghar Par Hain के 'मलखान', क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े और चली गई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 11:50 AM IST

TV Actor Deepesh Bhan No more: पॉपुलर टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है। एक्टर शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

google

Deepesh Bhan Dies: एंड टीवी के लोकप्रिय शो भाभी जी घर पर हैं के एक्टर दीपेश भान (41) अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए दीपेश भाग गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनका निधन हो गया। दीपेश के निधन की खबर की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। इस सीरियल में मलखान का किरदार निभाकर घर घर में पसंद किए जाने वाले एक्‍टर दीपेश भान किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। इस सीरियल की बदौलत उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी।

Deepesh Bhan Dies: नहीं रहे Bhabiji Ghar Par Hain के 'मलखान', क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े और चली गई जान

शो में मलखान के साथी टीका का रोल करने वाले एक्टर वैभव माथुर ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। वैभव का कहना है कि हां अब वो नहीं रहे। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है। टीवी अदाकारा कविता कौशिक ने भी दीपेश के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। कविता कौशिक ने लिखा कि कल 41 साल की उम्र में दीपेश भान के गुजर जाने से सदमे और दुख में हूं। FIR में सह कलाकार के रूप में वह फिट आदमी थे जिसने कभी भी शराब नहीं पी, धूम्रपान नहीं किया। 

End of Feed