Shreya Ghoshal के बचपन के दोस्त हैं ट्विटर के नए सीईओ Parag Agrawal, 11 साल पुराने ट्वीट हुए वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2021, 07:35 AM IST

Parag Agrawal and Shreya Ghoshal connection: भारतीय मूल के पारग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ होंगे। पराग अग्रवाल और सिंगर श्रेया घोषाल बचपन के दोस्त हैं। जानिए कैसे दी श्रेया घोषाल ने पराग को बधाई।

google

मुंबई. ट्विटर ने भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को नया सीईओ नियुक्त किया है। इसके बाद श्रेया घोषाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। श्रेया घोषाल और पराग काफी पुराने दोस्त हैं। सीईओ नियुक्त होने के बाद दोनों के पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। 

 Shreya Ghoshal के बचपन के दोस्त हैं ट्विटर के नए सीईओ Parag Agrawal, 11 साल पुराने ट्वीट हुए वायरल

श्रेया घोषाल ने साल 2010 में ट्वीट कर लिखा था, 'मुझे एक और बचपन का दोस्त मिला है! जो खाने का शौकीन और ट्रैवलर भी है। एक स्टैनफोर्ड स्कॉलर! पराग को फॉलो करें। कल उनका बर्थडे था। उन्हें विश करें।' इसके अलावा पराग ने सोशल मीडिया पर श्रेया घोषाल के साथ फोटो शेयर की थी। पराग ने लिखा, 'श्रेया घोषाल आप काफी प्रभाव वाली शख्स हैं। कई ट्विटर मैसेज आ रहे हैं।'

End of Feed