Ganesh Chaturthi 2022, Shilpa Shetty Dance Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। गणेश चतुर्थी पर कई बॉलीवुड सितारों के घर गणपति बप्पा विराजमान हुए थे। कुछ सेलेब्स ने डेढ़ दिन बाद गणपति बप्पा का विसर्जन किया था। वहीं, कुछ सेलेब्स 3 दिन बाद गणपति बप्पा का विसर्जन कर रहे हैं। इन सेलिब्रिटीज में शिल्पा शेट्टी भी शामिल हैं। गणेश चतुर्थी पर शिल्पा शेट्टी के घर में गणेश जी विराजमान हुए थे और आज शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से उनका विसर्जन किया। गणपति विसर्जन के कुछ वीडियो जम कर वायरल हो रहे हैं जिसमें शिल्पा शेट्टी पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद भी जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने आज अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा का धूमधाम से विसर्जन किया। इसी बीच गणपति बप्पा का विसर्जन करते समय अदाकारा को ढोल नगाड़े की ताल पर जमकर डांस करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद भी वह जमकर डांस कर रही हैं। यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने अदाकारा की जमकर तारीफ की। इसके साथ इस वीडियो में यह भी देखा गया कि शमिता शेट्टी अपनी बहन को बार-बार संभाल रही थीं और उनका ध्यान रख रही थीं। शमिता शेट्टी का बहन को लेकर केयरिंग नेचर देखने के बाद फैंस में उनकी खूब तारीफ की।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उनके घर में गणपति बप्पा की पूजा होने के बाद उनका विसर्जन किया जा रहा है। यह वीडियो शेयर करने के साथ शिल्पा शेट्टी ने लिखा 'गन्नू राजा को अलविदा कहना कभी आसान नहीं होता, लेकिन आज वह अगले साल ढेर सारा आशीर्वाद, प्यार, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और सबके लिए खुशी लेकर वापस आने का वादा करके जा रहे हैं।'
