राजू श्रीवास्तव पर रोहन जोशी को बेहूदा कमेंट करना पड़ा भारी, जब होने लगी थू-थू तो कॉमेडियन ने मांगी माफी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 07:39 PM IST

Users Slam Rohan Joshi As He Calls Raju Srivastava's Demise Karma: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मृत्यु की वजह से पूरे देश में शोक की लहर है। इसी बीच कॉमेडियन रोहन जोशी ने राजू श्रीवास्तव की मौत को लेकर एक ऐसा कमेंट किया जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी।

google

Users Slam Rohan Joshi As He Calls Raju Srivastava's Demise Karma And Good Riddance: भारत के प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की आज सुबह मृत्यु हो गई। 41 दिनों तक मौत से लड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव ने आज एम्स दिल्ली में अपनी आखिरी सांसे लीं। राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर सुनने के बाद हर कोई स्तब्ध है और अपना शोक व्यक्त कर रहा है। इसी बीच स्टैंड अप कॉमेडियन रोहन जोशी ने राजू श्रीवास्तव की मौत को लेकर एक बेहूदा कमेंट किया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। यहां जानिए आखिर रोहन जोशी ने ऐसा क्या लिख दिया जिसकी वजह से यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ा। 

दरअसल, स्टैंड अप कॉमेडियन अतुल खत्री ने राजू श्रीवास्तव की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए रोहन जोशी ने राजू श्रीवास्तव की मृत्यु को कर्म बताया और कहा कि 'अच्छा हुआ।' उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए कहा 'हमने कुछ भी नहीं खोया है। चाहे यह कर्म हो या फिर रोस्ट या फिर कोई खबरों में ही क्यों ना आ रहा हो। राजू श्रीवास्तव ने नई कॉमिक पर काम करने का कोई मौका नहीं छोड़ा, खासकर जब से स्टैंड अप की एक नई लहर शुरू हुई थी। वह हर F***kall चैनल पर जाते थे जब भी उन्हें किसी नए‌ आर्टफॉर्म पर बकवास करने के लिए बुलाया जाता था। वह इसे ऑफेन्सिव इसलिए कहते थे क्योंकि शायद उन्हें खुद यह समझ नहीं आता था और नए सितारे उभर रहे थे।' 

End of Feed