पॉर्नोग्राफी केस के बाद से ऐसे चेहरा छिपाकर घूम रहे हैं राज कुंद्रा, देखें अब तक की सभी तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 11:20 AM IST

Raj Kundra Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर से चेहरा छिपाए नजर आए जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। देखें कब- कब वो चेहरा छुपाए आए नजर।

google

Raj Kundra Hides Face: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर खबरों में बने रहते हैं। शिल्पा के पति राज बीते कुछ समय से हर जगह अपना चेहरा छिपाए नजर आते हैं और इसे लेकर वो कई बार ट्रोल हो चुके हैं। हाल ही में एक बार फिर वो अपना चेहरा छुपए नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पॉर्नोग्राफी केस के बाद से ऐसे चेहरा छिपाकर घूम रहे हैं राज कुंद्रा, देखें अब तक की सभी तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

राज कुंद्रा हुए ट्रोल

राज कुंद्रा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लू कलर की हुडी पहने हुए नजर आए। इसके साथ मास्क लगाकर राज ने अपना पूरा चेहरा ढका हुआ था, जिसने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। राज पैपराजी को पोज दिए बिना ही तेजी से एयरपोर्ट की तरफ बढ़ गए। राज की इस वीडियो पर कमेंट कर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि अब इन्हें हिमालय भेज देना चाहिए, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा काम क्यों करते हो कि मुंह छुपाना पड़े। मालूम हो कि पिछले साल राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था।

End of Feed