मीका सिंह ने पिछले 20 सालों में ठुकराए 150 रिश्ते, बताया- अब तक क्यों नहीं की शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 07:25 AM IST

Mika Singh Swayamvar- Mika Di Vohti: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का टेलिविजन पर स्वयंवर होगा जहां वो नेशनल टीवी पर अपना जीवनसाथी चुनेंगे। सिंगर ने बताया कि उन्होंने बीते 20 वर्षों में 150 रिश्तों को इंकार किया है।

google

Mika Singh Swayamvar Show: जाने माने बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने शादी करने का फैसला कर लिया है। सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप के जमाने में सिंगर ने रिएलिटी शो के जरिए अपनी पार्टनर को चुनने का फैसला किया है। सिंगर रिएलिटी शो ‘स्‍वयंवर- मीका दी वोटी’ (Swayamvar – Mika Di Vohti) में अपना जीवनसाथी ढूंढते नजर आएंगे। मीका ने बताया कि करीब एक दशक पहले उन्हें यह शो करने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इसे नहीं किया था। हालांकि अब उन्हें लगता है कि उन्हें उस समय शो कर लेना चाहिए था। 

स्वयंवर का तरीका क्यों चुना?

End of Feed