Mahima Chaudhary Cancer: ब्रेस्ट कैंसर के दर्द से जूझ रही हैं महिमा चौधरी, हालत हुई ऐसी कि पहचानना मुश्किल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 11:05 AM IST

Mahima Chaudhary Breast Cancer: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर है जिसका खुलासा एक्टर अनुपम खेर ने किया। महिमा चौधरी का जो वीडियो सामने आया है उसमें उन्हें पहचानना मुश्किल है।

google

Mahima Chaudhry Breat Cancer: बॉलीवुड से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। फिल्म परदेस में काम कर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर है। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने इसका खुलासा करते हुए महिमा का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में महिमा चौधरी बता रही हैं कि किस तरह अनुपम खेर ने उन्हें एक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए यूएस (US) से कॉल किया था, जिसके बाद उन्होंने अनुपम को अपनी बीमारी के बारे में बताया। इस दौरान बात करते हुए महिमा इमोशनल हो जाती हैं।

अनुपम खेर ने शेयर किया ये पोस्ट

End of Feed