ED ने जब्त किया जैकलीन फर्नांडिस का पासपोर्ट, IIFA अवॉर्ड में शामिल होने के लिए मांगी विदेश यात्रा की अनुमति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 02:21 PM IST

Jacqueline Fernandez's passport has been seized: करीब 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने शिकंजा कस रखा है। 

google

सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने संबंधों को लेकर ईडी की रडार पर आई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने शिकंजा कस रखा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुछ समय पहले पीएमएलए कानून के तहत जैकलीन की 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त कर लिया था और अब जानकारी मिल रही है कि ED ने जैकलीन फर्नांडिस का पासपोर्ट भी जब्त किया है। 

ED ने जब्त किया जैकलीन फर्नांडिस का पासपोर्ट, IIFA अवॉर्ड में शामिल होने के लिए मांगी विदेश यात्रा की अनुमति

बता दें कि जैकलीन फर्नांडीस ने कोर्ट से 15 दिन के विदेश टूर पर जाने की इजाजत मांगी है और बताया कि उन्हें 2022 IIFA अवॉर्ड समारोह में शिरकत करने के लिए आबू धाबी जाना है। उन्होंने अबू धाबी के साथ ही फ्रांस और नेपाल की यात्रा करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है। पटियाला हाउस कोर्ट उनकी अर्जी पर 18 मई को सुनवाई करेगा। पासपोर्ट जब्त होने के बाद जैकलीन अब देश के बाहर नहीं जा सकती हैं। ईडी पहले ही लुक आउट सर्कुलर जारी कर चुका है। 

End of Feed