पहली बार कुमार विश्वास पर बरसे केजरीवाल, बोले- गाजियाबाद के एक कवि के सपने में आया था कि Kejriwal आतंकी है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 03:40 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पहली बार कुमार विश्वास पर निशाना साधा। उन्होंने नाम लिए बगैर विश्वास के साथ-साथ केंद्र को भी निशाने पर लिया।

google

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने न केवल केंद्र सरकार औऱ पीएम मोदी पर हमला किया बल्कि पहली बार कुमार विश्वास को भी निशाने पर लिया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा, 'कल प्रधानमंत्री ने कहा कि साइकिल चलाने वाला आतंकवादी है। यह साइकिल सवारों का अपमान है। जब आप वोट दें, तो उन्हें बताएं कि ये बीजेपी (लोग) आतंकवादी हैं, साइकिल चलाने वाले नहीं।'

पहली बार कुमार विश्वास पर बरसे केजरीवाल, बोले- गाजियाबाद के एक कवि के सपने में आया था कि Kejriwal आतंकी है

मेरे घर पर करवाई रेड

कुमार विश्वास और सरकार को निशाने पर लेते हुए केजरीवाल ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 5-7 साल में मेरे घर में सीबीआई की रेड करवाई, मेरे दफ्तर में सीबीआई की रेड करवाई, मैंने कहा आपको कुछ मिला, बोले नहीं मिला। उन्होंने मेरे घर और दफ्तर में इनकम टैक्स की रेड कराई। मैंने कहा मोदी जी कुछ मिला, बोले- नहीं मिला। उन्होंने ईडी की रेड कराई, रॉ के रेड कराई, दिल्ली पुलिस की रेड कराई, सारी रेड करा ली मेरे ऊपर। मैंने कहा कि कुछ मिला, तो बोले कि कुछ नहीं मिला। मैंने कहा तो फिर.. बोले- कि वो एक कवि है, कोई गाजियाबाद में रहता है, कह रहे हैं कि वो कवि कह रहा है कि केजरीवाल आतंकवादी है, उसके सपने में आया था कि सात साल पहले।'

End of Feed