Muzaffarnagar Constituency Polling- जब दूल्हा बोला- पहले मतदान, उसके बाद बहू और उसके बाद सब काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 12:31 PM IST

Muzaffarnagar Constituency Polling Viral Video: सोशल मीडिया पर चुनाव के दिन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो है मुजफ्फरनगर का जहां एक दूल्हा वोट देने पहुंचा।

google

Muzaffarnagar Voting Video: उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर जमकर भीड़ देखी जा रही है। मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बुलंदशहर में बारात जाने से पहले जहां एक दूल्हा वोट देने मतदान केंद्र पहुंचा तो वहीं कुछ ऐसा ही नजारा पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर में भी देखने को मिला जहां बारात जाने से पहले दूल्हा वोटिंग सेंटर पर पहुंच गया।

Muzaffarnagar Constituency Polling- जब दूल्हा बोला- पहले मतदान, उसके बाद बहू और उसके बाद सब काम

दूल्हा बोला- पहले मतदान, फिर ब्याह

मुजफ्फरनगर में पोलिंग सेंटर पर पहुंचे दूल्हा अंकुर बालियान ने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की और कहा, 'पहले वोट करेंगे और उसके बाद बारात लेकर जाएंगे। पहले मतदान उसके बाद बहू और उसके बाद सब काम। क्योंकि सबसे पहले वोट देना जरूरी है उसके बाद आगे के काम होते रहेंगे। इस दौरान दूल्हे के परिजन भी उसके साथ मौजूद रहे। '

End of Feed