Union budget 2022 में एजुकेशन सेक्‍टर को क्‍या मिला, एक्‍सपर्ट से जानें क्‍या फायदा मिलेगा ड‍िज‍िटल पढ़ाई का

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2022, 08:38 PM IST

budget 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एजुकेशन सेक्‍टर को लेकर कई घोषणाएं की हैं। इसमें रीजनल भाषाओं में पढ़ाई को लेकर बढ़ावा देने की नीति से लेकर ड‍िज‍िटल यून‍िवर्स‍िटी तक लॉन्‍च करने का सरकार का प्‍लान है। व‍िस्‍तार से समझें इन योजनाओं और इनके प्रभाव को।

google

Union budget 2022 for education sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2022 में श‍िक्षा के क्षेत्र के ल‍िए योजनाओं की घोषणा की है। कोरोना की वजह से प‍िछले दो साल में स्‍कूली बच्‍चों की पढ़ाई का खासा नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई करने के ल‍िए बजट में सरकार की ओर से ई-व‍िद्या स्‍कीम को लॉन्‍च क‍िया गया है। दूरसंचार के माध्‍यम से बच्‍चों की पढ़ाई के ल‍िए टीवी चैनलों की संख्‍या को 12 से बढ़ाकर 200 क‍िया जा रहा है ताक‍ि हर कक्षा के ल‍िए एक टीवी चैनल रहे। 

साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई के ल‍िए भी जोर द‍िया जा रहा है। वहीं वित्त मंत्री ने देश में डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्‍थापना की योजना का भी ऐलान क‍िया है। वित्त मंत्री ने बताया क‍ि आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। तो अगले 5 साल में 60 लाख नई नौकर‍ियों के सृजन पर भी सरकार का फोकस रहेगा। बजट में आजीविका के साधन बढ़ाए जाने के लिये सरकारी प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ाने की भी बात की गई है। 

End of Feed