BPSC प्रश्न पत्र लीक मामला: DGP ने जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2022, 11:41 PM IST

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी। उसके बाद प्रदेश के डीजीपी ने मामले को आर्थिक अपराध इकाई को जांच का जिम्मा सौंप दिया।

google

पटना :  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के PT परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने का मामले में DGP ने आर्थिक अपराध इकाई को जांच का जिम्मा दिया है। आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान के नेतृत्व में विशेष टीम बनाया गया है टीम में कई साईबर एक्सपर्ट को शामिल किया गया है, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आर्थिक अपराध इकाई ने जांच शुरू कर दिया है राज्य के DGP ने कहा है की जांच शुरू हो गई है। कई तरीके के सबूत को कलेक्ट किया जा रहा है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि मामला बहुत ही गंभीर है और चुनौती भरा है और अब विशेष टीम पूरे मामले की जांच करेगी।

गौर हो कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने रविवार को हुई सिविल सेवा (प्रारंभिक) की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद व्यापक रोष के चलते परीक्षा रद्द कर दी। दोपहर में परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले प्रश्न पत्रों के एक सेट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। 

End of Feed