Sarkari Naukri: जीएम, एएम, मैनेजर जैसे अपर लेवल की नौकरी का मौका, इस लिंक से करें चेक
राजस्थान, यूपी, बिहार और दिल्ली समेत देशभर में सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन नौकरी के लिए 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर है। केंद्र और राज्य सरकारों ने देशभर में कई भर्ती निकाली है। हालांकि, कई बार सही समय पर ठीक जानकारी न होने की वजह से यह मौका हाथ से निकल जाता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम आपके लिए लेटेस्ट सरकारी नौकरी व नोटिफिकेशन के अपडेट लेकर आए हैं। इसके साथ ही आपको यहां सरकारी रिजल्ट, आंसर-की, बोर्ड एग्जाम रिजल्ट व एडमिट कार्ड पर भी ताजा जानकारी दी जाएगी।
Bihar Board 12th Result 2023 Today Date and Time LIVE | Direct Link - UGC NET Result 2023
भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल ने ग्रुप 5 भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 29 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस प्रक्रिया के जरिए 4852 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 17 जून 2023 को दो शिफ्ट में किया जाएगा जाएगा। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
Bihar Board 12th Result Direct Link | Bihar Board 12th Result Marksheet Download Link
आरईसी लिमिटेड में बंपर नौकरी, मैनेजर बनने का शानदार अवसर
आरईसी लिमिटेड ने कंपनी में जीएम, एएम, मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देखें जो कि 15 मार्च 2023 को जारी की गई है और इसे आरईसी की आधिकारिक वेबसाइट - recindia.nic.in पर देखा जा सकता है। भर्ती के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2023 है।
Sarkari Naukri Live - GATE के स्कोरकार्ड यहां से करें चेक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर 21 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 के लिए स्कोरकार्ड जारी करेगा। GATE 2023 का परिणाम गुरुवार (16 मार्च) को जारी किया गया। GATE 2023 स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट-- gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध होगा। GATE 2023 का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को देश के 8 जोन और कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में दो पालियों में किया गया था।
Sarkari Result 2023 Live - नीट एमडीएस परीक्षा का स्कोरकार्ड करें चेक
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 20 मार्च को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) के लिए स्कोरकार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu पर NEET MDS स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NEET-MDS 2023 परीक्षा 1 मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी। NEET MDS परिणाम 10 मार्च, 2023 को घोषित किया गया था।
Sarkari Naukri Live - अग्निवीर भर्ती 2023
अग्निवीर भर्ती 2023 से जुड़ा इस अपडेट को मिस न करें। भारतीय सेना आज 20 मार्च, 2023 को अग्निवीर भारती के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने जा रही है। पंजीकरण लिंक joinindianarmy.nic.in पर सक्रिय है और आज शाम तक निष्क्रिय हो जाएगा। पंजीकरण लिंक 16 फरवरी, 2023 को सक्रिय किया गया था। पहले, पंजीकरण की समय सीमा 15 मार्च को समाप्त होनी थी, जिसे बढ़ाकर 20 मार्च, 2023 कर दिया गया था।
Sarkari Naukri Live - इंजीनियर बनना है तो करें अप्लाई
राइट्स लिमिटेड ने कंपनी में इंजीनियर्स की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट - rites.com पर से आवेदन करें। भर्ती के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2023 है।
Sarkari Naukri Result Live - IIT सेक्टर में आई नौकरी
IIT भिलाई लिमिटेड ने असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार iitbhilai.ac.in के माध्यम से आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ कर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2023 है।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - अप्रेंटिस पदों के लिए जल्द करें अप्लाई
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चयन परीक्षा के आधार पर होगा।
Sarkari Naukri 2023 LIVE - हाई कोर्ट में नौकरी का मौका
गुजरात हाई कोर्ट ने सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 14 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से 193 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - एम्स में प्रोफेसर सहित यह पद खाली
एम्स ऋषिकेश ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 24 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू की जाएगी।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - सिविल जज परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोन ने सिविल जज परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 21 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
Sarkari Exam Result 2023 LIVE - कब आएगा यूजीसी नेट रिजल्ट
यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा संपन्न हो चुकी है और अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - जूनियर इंजीनियर एग्जाम का रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश राज्य विद्ययुत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक अपडेट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में किया गया था।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - SBI में इनके लिए निकली नौकरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से आरबीओ के 868 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - अग्निवीर भर्ती के लिए कल आवेदन की आखिरी तारीख
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च निर्धारित की गई थी।
Sarkari Naukri Exam 2023 LIVE - राजस्थान सेट एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी
राजस्थान राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड 21 मार्च को जारी होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 26 मार्च को एक शिफ्ट में किया जाएगा।
Sarkari Exam Result 2023 LIVE - इस डेट को आएगा गेट स्कोर कार्ड
आईआईटी कानपुर ने हाल ही में गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। अब गेट का स्कोर कोर्ड भी 21 मार्च को वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन फरवरी में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।
Sarkari Exam Result 2023 LIVE - कब आएगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब बोर्ड जल्द ही हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट भी जारी करेगा।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एमपी में सरकारी नौकरी का मौका
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल ने ग्रुप 5 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 29 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट सहित 4852 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट कब आएगा
बिहार लोक सेवा आयोग 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट अगले सप्ताह तक जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया गया था।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE- केवीएस रिजल्ट कब होगा जारी
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से टीजीटी, पीजीटी व पीआरटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बता दें कि केवीएस ने हाल ही में परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - कब आएगा यूजीसी नेट रिजल्ट
एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही यूजीसी नेट आंसर-की और रिजल्ट की घोषणा करने जा रहा है। जिसे चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - सिविल जज एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोन ने सिविल जज परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 21 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल स्किल टेस्ट 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
Air Force Agniveer Sarkari Naukri 2023: एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक क्षमता
अगर वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता की बात करें तो इसके लिए पुरुष उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 152.5 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
Air Force Agniveer Sarkari Naukri 2023: वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आयु सीमा
वायुसेना अग्निवीर भर्ती को लेकर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 साल से ज्यादा ना हो। इसके अलावा उम्मीदवार की जन्मतिथि 26 दिसंबर, 2002 से 26 जून, 2006 के बीच होना जरूरी है।
UPSC Sarkari Naukri 2023 Live: यूपीएससी ने निकाला नोटिफिकेशन
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 418 वैकेंसी प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी पदों के लिए निकाली गई हैं। इसके अलावा अन्य 159 सहायक भविष्य निधि आयुक्त के लिए आई हैं। यूपीएससी उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट करने को लेकर पेन पेपर टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। दोनों पदों की परीक्षा अलग-अलग होने वाली है।
IAF Agniveer Sarkari Naukri Bharti 2023: एयरफोर्स की अग्निवीर भर्ती शुरू
इंडियन एयर फोर्स की ओर से अग्निवीर भर्ती को लेकर आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जाकर ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं।
CRPF Sarkari Naukri 2023: सीआरपीएफ भर्ती को लेकर आंसर की
CRPF Sarkari Naukri 2023: सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा को लेकर शामिल उम्मीदवार इस बात का ध्यान दें कि आपत्तियां उठाने या आंसर की डाउनलोड करने का लिंक कुछ घंटे पहले ठीक से काम नहीं कर रहा था। यह सीआरपीएफ भर्ती अभियान 143 एएसआई भर्ती के साथ 1315 संगठन हेड कॉन्स्टेबल वैकेंसी की भर्ती के लिए है। अब आंसर की लिंक एक्टिव हो गया है।
Sarkari Naukri Results 2023 Live: CRPF HCM आंसर की हुई जारी
सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा, 2023 को लेकर आंसर की जारी हो गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार सीआरपीएफ एचसीएम आंसर की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आंसर की और प्रश्नों पर आपत्ति जताने के लिए भी विंडो एक्टिव हो गई है।
Sarkari Naukri 2023 Live: एचपीसीएल अपरेंटिस 2023 परीक्षा
यहां बताई गई वैकेंसी को लेकर एचपीसीएल अपरेंटिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
टेक्नीशियन डिप्लोमा अपरेंटिसशिप - 1 साल
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अपरेंटिसशिप -1 साल
Sarkari Naukri 2023 Live: इंजीनियरिंग ग्रेजएट्स के निकली भर्ती
इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स को लेकर अपरेंटिसशिप का मौका आया है। यह अपरेंटिसशिप एक साल के लिए होने वाली है और ग्रेजुएट व डिप्लोमा अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन NATS पोर्टल की मदद से जाकर किया जा सकता है।
HPCL Sarkari Naukri 2023: रिफाइनरी में निकली अपरेंटिस की वैकेंसी
पूरे भारत में एचपीसीएल की पाइपलाइन, एविएशन सर्विस स्टेशन, ऑफिस, टर्मिनल, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट्स और इनलैंड रिले डिपो का बड़ा नेटवर्क है। एचपीसीएल रिफाइनरी डिवीजन ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 और उसके नियम अनुसार मुंबई रिफाइनरी में 65 अपरेंटिस की वैकेंसी आई है।
UPSC Sarkari Naukri 2023: यूपीएससी के कई पदों पर निकली भर्ती
यूपीएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार 418 वैकेंसी प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी पदों के लिए रखी गई हैं। इसके अलावा अन्य 159 सहायक भविष्य निधि आयुक्त के लिए रखी गई हैं। यूपीएससी उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट करने को लेकर पेन और पेपर टेस्ट, इंटरव्यू आयोजित होगा। दोनों पदों के लिए परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जाएगी।
JKPSC Assistant Professor Sarkari Naukri: असिसटेंट प्रोफेसर भर्ती
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से सहायक प्रोफेसर के कई पदों को लेकर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए यहां पर आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत सूचना चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2023 Live: एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पदों की भर्ती
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पदों की भर्ती को लेकर ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू होने वाला है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.incometaxbank.co.in पर जाकर करना है।
Bihar Board Result 2023: आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत
बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2023 से शुरू हुई है और इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 28 मार्च 2023 रखी गई है। उम्मीदवार नीचे बताई वैकेंसी के लिए इसी समय सीमा में आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2023 Live: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की भर्ती
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से एग्जीक्यूटिव अफसर और क्लर्क पदों के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट incometaxbank.co.in की मदद से जाकर कर सकते हैं।
Jharkhand Home Guard Sarkari Naukri 2023: ग्रामीण क्षेत्रों के लिए निकली सरकारी नौकरी
झारखंड होम गार्ड भर्ती में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जो उम्मीदवार पदों को लेकर आवेदन के इच्छुक हैं, उन्हें कक्षा 07 पास होना चाहिए और शहरी क्षेत्रों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। इन पदों के लिए कम से कम आयु सीमा 19 साल और अधिकतम 40 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है।
Jharkhand Home Guard Bharti: झारखंड में निकली होमगार्ड भर्ती
झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, धनबाद की ओर से होम गार्ड्स (ग्रामीण और शहरी) के कई पदों को लेकर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अब समाप्त होने जा रही है।
Sarkari Naukri 2023 Assistant Professor Bharti: सहायक प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया
गार्गी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर पदों को लेकर आवेदन करने वाले यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी उम्मीदवार को 500 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। इसके अलावा पीडब्ल्यूबीडी, अनुसूचित जाति, महिला आवेदकों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।
Sarkari Naukari DU Bharti 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती
डीयू यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में फैकल्टी पदों पर भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 100 पदों को भरा जाएगा। इन पदों इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट gargicollege.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया जारी है और आवेदन की लास्ट डेट 25 मार्च, 2023 है।
KVS Sarkari Naukri 2023: केंद्रीय विद्यालय आंसर की ऑब्जेक्शन
केंद्रीय विद्यालय आंसर की को चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 1,000 रुपये की फीस क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करनी होगी। आपत्ति सही पाए जाने पर धन वापसी संबंधित क्रेडिट / डेबिट कार्ड अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर से की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे क्रेडिट/डेबिट कार्ड से अपना भुगतान करें।
KVS Sarkari Exam Result: केंद्रीय विद्यालय भर्ती आंसर की
केवीएस यानी केंद्रीय विद्यालय उम्मीदवार अपने लॉग इन में उपलब्ध प्रश्न पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की चैलेंज या आपत्ति केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होगी। किसी अन्य माध्यम पोस्ट या ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की गई चुनौतियां और आपत्ति स्वीकार नहीं होंगी।
Sarkari Naukri 2023: CRPF आंसर की अपडेट
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा का हिस्सा बने उम्मीदवार ध्यान दें कि आपत्ति उठाने या आंसर की डाउनलोड करने को लेकर लिंक कुछ घंटे पहले ठीक से नहीं चल रहा था। अब आंसर की लिंक एक्टिव हो गया है। यह सीआरपीएफ भर्ती अभियान 143 एएसआई भर्ती के लिए और 1315 संगठन की हेड कॉन्स्टेबल वैकेंसी भरने के लिए चलाया जा रहा है।
Sarkari Naukri 2023: CRPF HCM आंसर की हुई जारी
सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा, 2023 को लेकर आंसर की रिलीज हो चुकी है। उम्मीदवार सीआरपीएफ एचसीएम आंसर की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे। आंसर की और प्रश्नों पर ऑब्जेक्शन के लिए एक विंडो भी एक्टिव हो गई है।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - अग्निवीर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी
भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू की जा चुकी है।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - जारी हुई रीट आंसर-की
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रीट लेवल 1 और 2 एग्जाम की आंसर-की आज यानी 18 मार्च 2023 को जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - सीआरपीएफ में नौकरी का मौका
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ में कांस्टेबल के 9212 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 27 मार्च से 25 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 10वीं पास अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - दिल्ली में नौकरी का मौका
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने डिपर्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन के तहत 258 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - हरियाणा टीजीटी के लिए जल्द करें अप्लाई
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में टीजीटी के 7471 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चयन परीक्षा के आधार पर होगा।
Board Exam Result 2023 LIVE - कब आएगा बिहार बोर्ड रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं यानी इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - जारी हुई केवीएस आंसर-की
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने लाइब्रेरियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 20 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट का इंतजार
एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - CRPF आंसर-की व एडमिट कार्ड जारी
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके अलावा एएसआई स्टेनो का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है।
Sarkari Naukri 2023 LIVE - यूपी में सरकारी नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रीडक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर15 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू की जा चुकी है।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा
कर्मचारी चयन आयोग जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द वेबसाइट पर जारी करने वाला है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया था।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - NIC ने मांगे आवेदन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो 10 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एसएससी सीजीएल रिजल्ट जारी
एसएससी सीजीएल परीक्षा 2021 का रिजल्ट कल जारी कर दिया गया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देक सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - DSSSB ने निकाली वैकेंसी
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने डिपर्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन के तहत 258 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
