CTET July 2022 Notification: इस दिन जारी हो सकता है सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 09:27 AM IST

CTET July 2022 Notification, Application Form Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय पात्रता परीक्षा 2022 (CTET) के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

google

CTET July 2022 Notification, Application Form Date: केंद्रीय माध्यमिक पात्रता परीक्षा 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) जल्द ही केंद्रीय पात्रता परीक्षा 2022 (CTET) के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रहे आधिकारिक नोटिफिकेशन में इसके लिए जिन तारीखों का उल्लेख किया जाता है, उसी समय सीमा में आप आवेदन कर सकते हैं।

बता दें सीबीएसई हर साल जुलाई और दिसंबर में दो बार केंद्रीय माध्यमिक की परीक्षा आयोजित करता है। जुलाई सत्र के लिए मार्च में अधिसूचना जारी की जाती है, जबकि दूसरे सत्र के लिए सितंबर में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। सीटेट दिसंबर 2021 का रिजल्ट 09 मार्च 2022 को जारी किया गया था, इसमें 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए थे। ऐसे में यदि आप इस बार परीक्षा में चूक गए हैं, तो अभी से अपनी कमर टाइट कर लें। क्योंकि सीटेट 2022 के लिए कभी भी नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। आइए जानते हैं पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी।

End of Feed