REET Result 2022: आज जारी होगा REET परीक्षा 2022 का रिजल्ट? reetbser2022.in पर ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 01:40 PM IST

REET Result 2022 Releasing at reetbser2022.in: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रिजल्ट अब आज 30 अगस्त 2022 को जारी किया जा सकता है। बोर्ड नें 18 अगस्त 2022 को पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर कड़ी नजर बनाए रखने की सलाह दी जताी है।

google

REET Result 2022 Releasing Today: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, REET 2022 के लिए परिणाम आज 30 अगस्त 2022 को जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल REET रिजल्ट 2022 (REET Result 2022 Release Date) जारी होने की डेट और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणाम आज ही जारी हो जाएंगे।

REET Result 2022: आज जारी होगा REET परीक्षा 2022 का रिजल्ट? reetbser2022.in पर ऐसे करें चेक

रीट प्रोविजनल आंसर की इसी महीने 18 अगस्त 2022 को जारी की जा चुकी है। जिसके साथ ही इस आंसर की के खिलाफ आपत्ति जमा करने की आखिरी डेट, 25 अगस्त, 2022 तय की हई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि माध्यमिक परीक्षा बोर्ड राजस्थान, बीएसईआर इन सभी आपत्तियों पर विचार कर चुका है और अब किसी भी वक्त परिणाम घोषित हो जाएंगे।

REET Result 2022: आज जारी होगा रिजल्ट?

End of Feed