RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Date and Time (राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा, राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट कब आ रहा है): बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन, बीएसईआर अजमेर जल्द ही आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 जारी करने वाला है। कहा जा रहा था कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2022 10 जून को जारी किए जा सकते हैं। लेकिन ताजा मिल रही खबरों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड दसवीं के परिणाम आज जारी नहीं किए जाएंगे। फिलहाल बीएसईआर अजमेर ने अभी तक यह नहीं बताया है कि कब दसवीं कक्षा के परिणाम को जारी किया जाएगा।
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार, कक्षा दसवीं के राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 10 जून यानी आज नहीं बल्कि 11 जून या 13 जून को जारी हो सकते हैं। लेकिन जल्द ही राजस्थान के एजुकेशन मिनिस्टर बीडी कल्ला इसको लेकर जल्द ही कोई बड़ा अनाउंसमेंट कर सकते हैं। कुछ दिन पहले ही राजस्थान कक्षा 12वीं के सभी वर्गों का परिणाम जारी किया गया था। इसके साथ राजस्थान कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। ऐसे में अब कक्षा 10वीं के छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है।
कैसे देखें अपना परिणाम
- परिणाम देखने के लिए राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स डालें और सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकलवा लें।
आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 आज जारी नहीं किया जाएगा। यह उम्मीद की जा रही है कि बीएसईआर अजमेर अब जल्द ही दसवीं के परिणाम जारी करने वाला है। जब रिजल्ट जारी हो जाएंगे तब छात्र राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी।

