RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Date: जानें कब आएगा राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 10:39 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Kab Aayega Date: आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की तारीख जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, बीएसईआर अजमेर आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 आज शाम तक जारी हो सकती है। परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री, बीडी कल्ला द्वारा की जाएगी...

google

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Date: Board of Secondary Education, BSER Ajmer RBSE 10th Result 2022 को लेकर जल्द ही सूचना आने वाली है, जो छात्र 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे इन्हीं दिनों में बोर्ड की तरफ से अपडेट पा सकते हैं। बता दें, बोर्ड की तैयारी लगभग पूरी होने को है, राजस्थान ने 8 जून को 5वीं व 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जबकि 1 जून को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था, अब केवल 10वीं का रिजल्ट जारी होने को बाकी है, जिसके लिए आज से कल तक में रिजल्ट तिथि की जानकारी दी जाएगी, इसके बाद परिणाम अपलोड कर दिया जाएगा।

आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 तिथि के लिए लेटेस्ट अपडेट अभी तक इतना ही है कि मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। रिपोर्टों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसईआर अजमेर द्वारा आरबीएसई 10वीं परिणाम तिथि 10 जून, 2022 को जारी करने की उम्मीद है। राजस्थान 10वीं परिणाम केवल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे, बता दें इसी साइट पर 12वीं के भी परिणाम जारी किए गए थे लेकिन 5वीं व 8वीं के परिणाम को rajshaladarpan.nic.in पर जारी किया गया था।

End of Feed