RBSE 5th, 8th Result 2022 Date: जानें कब जारी होंगे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 5वीं, 8वीं के परिणाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 10:19 AM IST

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Kab Aayega Date and Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। उम्मीद है कि बोर्ड इस हफ्ते के अंत तक ही रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

google

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं के छात्रों के लिए जरूरी सूचना है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। हाल ही में बोर्ड ने 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया है। इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड अब 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। पिछले आंकड़ों को देखें तो आरबीएसई परीक्षा के एक से दो हफ्ते बाद 5वीं 8वीं का रिजल्ट घोषित कर देता था। हालांकि इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में देरी होने के कारण रिजल्ट में देरी हो रही है।

बीते बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान राजस्थान बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया था कि आरबीएसई इस हफ्ते के अंत तक 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी जाएगी। इस बार राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित की गई थी, जबकि 5वीं की बोर्ड परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक निर्धारित थी। जिसमें करीब 25 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे आसान स्टेप्स से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

End of Feed