NEET UG 2022: नहीं स्थगित होगी नीट यूजी 2022 परीक्षा, याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 05:22 PM IST

NEET UG 2022 Exam Not Postpned: हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा, स्नातक (NEET UG)स्थगित करने की मांग पर विराम लगा दिया है। अब परीक्षा निर्धारित शेड्युल के अनुसार 17 जुलाई 2022 को ही आयोजित की जाएगी। न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद, फटकार लगाते हुए कहा कि याचिकाकर्ता यदि छात्र ना होते तो अदालत उन पर कड़ा रुख अपनाती।

google

NEET UG 2022 Exam Not Postpned: राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG)के लिए आवेदन करने वाले कई उम्मीदवारों ने परीक्षा  स्थगित करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ऐसे में दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर परीक्षा स्थगित करने की मांग पर विराम लगा दिया है। अब परीक्षा निर्धारित शेड्युल के अनुसार 17 जुलाई 2022 को ही आयोजित की जाएगी। न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद, फटकार लगाते हुए कहा कि याचिकाकर्ता यदि छात्र ना होते तो अदालत उन पर कड़ा रुख अपनाती। इस याचिका को जुर्माने के साथ खारिज किया जाता। न्यायालय ने कहा कि परीक्षा को लेकर तनाव दूर करने का एकमात्र विकल्प पढ़ाई करना है, कोर्ट ने अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी करने के लिए कहा।

NEET UG 2022: नहीं स्थगित होगी नीट यूजी 2022 परीक्षा, याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

याचिका कर्ता ने देश के कई हिस्सों में बाढ़ की संभावना को व्यक्त करते हुए नीट यूजी की परीक्षा 6 से 7 सप्ताह तक स्थगित करने की मांग की थी, याचिका दायर करने वाले छात्रों में देश के अलग अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, केरल, असम, झारखंड, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 15 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस याचिका में यह भी कहा गया था कि NEET, CUET और JEE की परीक्षा में काफी कम अंतर है। जिससे अभ्यर्थी तनाव में हैं और करीब 16 उम्मीदवारों ने आत्महत्या कर लिया है। इस पर जस्टिस नरूला ने कहा कि, आत्महत्या के कारण कुछ और भी हो सकते हैं, क्योंकि परीक्षा का शेड्यूल अप्रैल में जारी किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, परीक्षा निर्धारित तिथि को ही आयोजित की जाएगी।

End of Feed