CBSE Class 10th Result 2022 Date: इस दिन जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट, टॉपर्स होंगे सम्मानित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 02:28 PM IST

CBSE Board Class 10th Result 2022 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस माह के अंत तक कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर लगभग अपलोड कर लिया गया है।

google

CBSE Board Class 10th Result 2022 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस माह के अंत तक कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर लगभग अपलोड कर लिया गया है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 21 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। पिछले आंकड़ों को देखें तो बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का परिणाम जारी करता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है।

End of Feed