Delhi Fire: मुंडका भवन के पास नहीं थी NOC, हादसे का कसूरवार कौन?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 08:38 AM IST

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली पुलिस ने कहा कि बाहरी दिल्ली के मुंडका में लगी भीषण आग में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि भवन मालिक, जो अब फरार है, के पास फायर एनओसी नहीं थी।

google

Mundka Fire Updates: दिल्ली पुलिस ने कहा कि बाहरी दिल्ली के मुंडका में लगी भीषण आग में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि भवन मालिक, जो अब फरार है, उसके पास फायर एनओसी नहीं थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इमारत के मालिक की पहचान मनीष लाकड़ा के रूप में हुई है। इस अग्निकांड ने हर किसी को दहला कर रख दिया। हर शख्स इस घटना की तस्वीरों को देखकर हैरान है कि आखिर सिक्योरिटी के हाई स्टैंडर्ड मैंटेन करने वाली राजधानी में इतना बड़ा अग्निकांड कैसे हो गया?

डीसीपी का बयान

हादसे के बारे में बात करते हुए डीसीपी समीर शर्मा (आउटर डिस्ट्रिक्ट) ने मीडिया को बताया, 'मुंडका इमारत में फायर एनओसी नहीं थी। इमारत के मालिक की पहचान मनीष लाकड़ा के रूप में हुई है, जो सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता था। मनीष लाकड़ा फिलहाल फरार है, टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई हैं और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।' घटनास्थल पर हर तरफ दिल दहला देने वाले दृश्य दिखाई दिए। कई लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते दिखे तो कई लोग रस्सियों के सहारे इमारत से नीचे आते दिखाई दिए।

End of Feed