Ghazipur Mandi: गणतंत्र दिवस से पहले गाजीपुर की फूल मंडी में IED बरामद, NSG की टीम ने विस्फोटक डिफ्यूज किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 02:10 PM IST

Ghazipur Flower Market : पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि यह विस्फोटक यहां कैसे पहुंचे और इसे लाए जाने के पीछे साजिश क्या थी। पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि सूचना मौके पर पहुंच पुलिस ने वहां से आईईडी बरामद किया। 

google

नई दिल्ली : गाजीपुर सब्जी मंडी के फ्लॉवर मार्केट में शुक्रवार को एक संदिग्ध बैग मिला। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बैग के अंदर विस्फोटक और आईईडी लगाए गया था जिसको गाजीपुर सब्जी मंडी के पास ही एक खाली मैदान में गड्ढा खोदकर कंट्रोल ब्लास्ट के द्वारा डिफ्यूज किया गया है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि विस्फोटक यहां कैसा पहुंचा और इसे लाए जाने के पीछे साजिश क्या थी। पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि सूचना मौके पर पहुंच पुलिस ने वहां से आईईडी बरामद किया। 

Ghazipur Mandi: गणतंत्र दिवस से पहले गाजीपुर की फूल मंडी में IED बरामद, NSG की टीम ने विस्फोटक डिफ्यूज किया
Photo Credit: ANI

एनएसजी की टीम ने बम को डिफ्यूज किया
गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली में विस्फोटक बरामद होने से सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। एनएसजी की टीम ने इस नियंत्रित बलास्ट कर आईईडी को निष्क्रिय किया। आईईडी को निष्क्रिय करने से पहले पूरे इलाके की घेरेबंदी कर दी गई। संदिग्ध बैग दिखने पर दिल्ली पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते मौके पर वहां पहुंची। फिर एनएसजी की टीम बुलाई गई। 

End of Feed