Delhi : राजधानी में बढ़े कोरोना के केस, निजी स्कूलों के लिए दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 07:06 PM IST

दिल्ली के शिक्षा विभाग ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी के सभी निजी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मीडिया और अन्य स्रोतों के जरिए यह देखने में आया है कि एनसीआर में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने शुरू हुए हैं।

google

Delhi : दिल्ली के शिक्षा विभाग ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी के सभी निजी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली सरकार ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि स्कूल में कोरोना संक्रमण का यदि कोई केस सामने आता है तो अधिकारी इसकी जानकारी तत्काल शिक्षा निदेशालय और उससे संबंधित विभाग को देंगे। इसके साथ ही स्कूल को थोड़े दिनों के लिए बंद करना होगा।  

 Delhi : राजधानी में बढ़े कोरोना के केस, निजी स्कूलों के लिए दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Photo Credit: PTI

एडवाइजरी में क्या कहा गया है
शिक्षा विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मीडिया और अन्य स्रोतों के जरिए यह देखने में आया है कि एनसीआर में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने शुरू हुए हैं। इसके अलावा बीते कुछ दिनों में पॉजिटिविटी रेट में भी वृद्धि पाई गई है। ऐसे में सभी निजी स्कूलों सलाह दी जाती है कि संक्रमण फैलने से रोकने के लिए वे अपने यहां एहतियाती उपाय करें। निदेशालय की ओर से जारी सलाह के मुताबिक स्कूलों से कहा गया है कि-

  • स्कूल ये सुनिश्चित करें कि छात्र, शिक्षक एवं स्टॉफ मास्क पहनकर आएं।
  • स्कूल में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन जितना संभव हो किया जाए।
  • स्कूल में लोग नियमित रूप से अपने हाथ धोएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के बारे में छात्रों को जागरूक किया जाए।
End of Feed