IPL 2022 Final Highlights, GT vs RR: गुजरात ने काटी राजस्थान की पतंग, डेब्यू सीजन में हार्दिक ब्रिगेड बनी चैंपियन
IPL 2022 Final, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Highlights: गुजरात टाइटन्स (जीटी) ने आईपीएल 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की पतंग काटकर खिताब अपने नाम कर लिया।

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स (जीटी) आईपीएल 2022 चैंपियन बन गई है। गुजरात ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में रजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 7 विकेट से धूल चटाई। राजस्थान ने 131 रन का टारगेट दिया था, जिसे गुजरात ने 18.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। जीटी की ओर से सर्वाधिक रन ओपनर शुभमन गिल (45) ने बनाए। गुजरात का आईपीएल में यह पहला सीजन था और वो सफलता के झंडे गाड़ने में कामयाब रही।
गुजरात को शुरुआत में लगे बड़े झटके
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को 23 के कुल स्कोर पर दो बड़े झटके लगे। सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा 7 गेंदों में महज 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे ओवर में बोल्ड किया। इसके बाद मैथ्यू वेड पांचवें ओवर में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 10 गेंदों में 1 छक्के के जरिए 8 रन बनाए। वेड को ट्रेंट बोल्ट ने रियान पराग के हाथों लपकवाया। जीटी का तीसरा विकेट 14वें ओवर में हार्दिक पांड्या के तौर पर गिरा, जिन्होंने 30 गेंदों में 34 रन जुटाए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का मारा। उन्हें युजवेंद्र चहल ने यशस्वी के हाथों कैच कराया। हार्दिक ने तीसरे विकेट के लिए गिल के साथ 63 रन की साझेदारी की।
गिल और मिलर टीम को जिताकर लौटे
86 के कुल स्कोर पर गुजरात के तीन विकेट गिरने के बाद गिल और डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने बखूबी राजस्थान के गेंदबाजों का सामना किया और जीटी की पारी को मजबूत करते चले गए। गिल और मिलर ने चौथे विकेट के लिए 47 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को जिताकर लौटे। गिल ने 43 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के के दम पर नाबाद 45 रन बनाए। वहीं, मिलर ने 19 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली।
ऐसा रहा राजस्थान की पारी का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान टीम ने सधी हुई शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। यह साझेदारी चौथे ओवर में यशस्वी के आउट होने के बाद टूटी। उन्हें यश दयाल ने साई किशोर के हाथों कैच कराया। यशस्वी ने 16 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों के जरिए 22 रन बनाए। इसके बाद बटलर और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 29 रन की पार्टनरशिप की। सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए और नौवें ओवर में हार्दिक पांड्या का शिकार बन गए। उन्होंने भी किशोर को कैच थमाया। सैमसन ने 11 गेंदों में 14 रन जुटाए। उन्होंने 2 चौके मारे।
अर्धशतक से चूके ओपनर जोस बटलर
देवदत्त पडिक्ल (10 गेंदों में 2) से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी पर उन्हें 12वें ओवर में राशिद खान ने मोहम्मद शमी के हाथों कैच करा दिया। राजस्थान को चौथा झटका बटलर के तौर पर लगा, जिन्होंने 35 गेंदों का सामना करने के बाद 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। बटलर को हार्दिक पांड्या ने 13वें ओवर में विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों लपकवाया। इसके बाद शिमरोन हेटमायर (12 गेंदों में 11), रविचंद्रन अश्विन (9 गेंदों में 6), ट्रेंट बोल्ट (7 गेंदों में 11), ओबेड मैकॉय (5 गेंदों में 8) और रिया पराग (15 गेंदों में 15) कुछ खास नहीं कर पाए। गुजरात के लिए हार्दिक ने तीन, किशोर ने दो जबकि मोहम्मद शमी, दयाल और राशिद ने एक-एक विकेट लिया। आरआर का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Playing XI
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग इलेवन: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल और मोहम्मद शमी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और ओबेड मैकॉय।
गुजरात ने जीता आईपीएल 2022 का खिताब
गुजरात ने आईपीएल 2022 का खिताब जीत लिया है। शुभमन गिल ने 19वां ओवर की पहली गेंद पर सिक्स जड़कर टीम को जीत दिलाई। गिल 45 और मिलर 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 133/3 (18.1 ओवर)
गुजरात को जीत के लिए 4 रन चाहिए
गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 12 गेंदों में 4 रन की जरूरत है। गिल 39 और मिलर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 127/3 (18 ओवर)
गुजरात को जीत के लिए 9 रन चाहिए
गुजरात को जीत के लिए अब 9 रन की जरूरत है। प्रसिद्ध ने 17वें ओवर में 13 रन खर्च किए। गिल 37 और मिलर 29 रन बनाकर टिके हैं।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 122/3 (17 ओवर)
गुजरात टाइटन्स ने बनाया सैकड़ा
गुजरात टाइटन्स ने सैकड़ा बना लिया है। अब जीटी को जीत के लिए 24 गेंदों में 22 रन की जरूरत है। गिल 37 और मिलर 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 109/3 (16 ओवर)
गिल और मिलर ने संभाला मोर्चा
हार्दिक पांड्या के जाने के बाद गिल और डेविड मिलर ने मोर्चा संभाल लिया है। मैकॉय द्वरा डाले गए 15वें ओवर में 8 रन आए, जिसमें मिलर ने चौथी गेंद पर चौका मारा।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 97/3 (15 ओवर)
हार्दिक को चहल ने भेजा पवेलियन
राजस्थान को तीसरी सफलता हार्दिक पांड्या के तौर पर मिली। हार्दिक ने 30 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 34 रन की पारी खेली। उन्हें युजवेंद्र चहल ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। हार्दिक बैकफुट पर जाकर शॉट खेलने की कोशिश में थे लेकिन गेंद लेकिन किनारा लेकर स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों में चली गई।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 89/3 (14 ओवर)
गिल-शुभमन के बीच 60 की साझेदारी
गिल और शुभमन के बीच 60 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। बोल्ट ने 13वें ओवर में 7 रन दिए। गिल 31 और हार्दिक 32 रन बनाकर टिके हैं।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 84/2 (13 ओवर)
आर अश्विन ने लुटाए 15 रन
आर अश्विन ने 12वें ओवर में 15 रन लुटाए। हार्दिक ने तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर शानदार छक्का मारा। इसके अलावा उन्होंने दो और गिल ने 3 रन बनाए।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 77/2 (12 ओवर)
हार्दिक ने मैकॉय पर लगाया चौका
मैकॉय ने 11वें ओवर में 8 रन खर्च किए। हार्दिक ने तीसरी गेंद पर चौका ठोका। हार्दिक 16 और गिल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 62/2 (11 ओवर)
गुजरात टाइटन्स का पचासा कंप्लीट
गुजरात टाइटन्स का पचासा कंप्लीट हो चुका है। चहल ने 10वें ओवर में 6 रन दिए। गिल ने 4 और हार्दिक ने 2 रन जोड़े। गिल 23 और हार्दिक 11 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 54/2 (10 ओवर)
गिल और हार्दिक ने लगाया चौका
प्रसिद्ध ने नौवें ओवर में 10 रन खर्च किए, जिसमें चौके पड़े। हार्दिक ने तीसरी और गिल ने अंतिम गेंद को बाउंड्री के पार भेजा।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 48/2 (9 ओवर)
युजवेंद्र चहल ने दिए 3 रन
आठवां ओवर करने आए युजवेंद्र चहल ने केवल 3 रन दिए। गिल ने दो और हार्दिक ने 1 रन बनाया। गिल 14 और हार्दिक 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 38/2 (8 ओवर)
ओबेड मैकॉय ने किफायती ओवर फेंका
ओबेड मैकॉय ने सातवें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन खर्च किए। पांड्या और गिल ने दौड़कर 2-2 रन जुटाए।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 35/2 (7 ओवर)
पावर प्ले में 30 के पार गुजरात
पावर प्ले समाप्त हो गया है, जिसके बाद गुजरात की टीम 30 के पार पहुंच चुकी है। गिल 20 और हार्दिक पांड्या 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। चहल ने छठे ओवर में 6 रन दिए।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 31/2 (6 ओवर)
वेड को बोल्ट ने किया आउट
गुजरात का दूसरा विकेट मैथ्यू वेड के रूप में गिरा। वेज अपनी टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे सके। वह 10 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन ही बना पाए। उन्हें बोल्ट ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर रियान पराग के हाथों लपकवाया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 25/2 (5 ओवर)
वेड ने लगाया प्रसिद्ध पर लगाया सिक्स
साहा के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए वेड ने चौथे ओवर में प्रसिद्ध के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने चौथी गेंद पर सिक्स जड़ा।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 22/1 (4 ओवर)
बोल्ट ने गिल डाला मेडन ओवर
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए बोल्ट ने गिल को पूरी तरह बांधे रखा। उन्होंने गिल को ओवर में एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 11/1 (3 ओवर)
साहा को प्रसिद्ध ने बनाया अपना शिकार
गुजरात को पहला झटका ऋद्धिमान साहा के रूप में लगा, जो 7 गेंदों में 5 रन बनाए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 11/1 (2 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करने आए साहा और गिल
गुजरात की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल आए हैं। वहीं, राजस्थान के लिए पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने डाला। उन्होंने पांच रन खर्च किए। साहा ने एक रन बनाया और गिल ने चौका जमाया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात- 5/0 (1 ओवर)
राजस्थान के सामने 131 रन का लक्ष्य
राजस्थान ने गुजरात को 131 रन का टारगेट दिया है। 20वां ओवर शमी ने किया, जिसमें 7 रन आए और दो विकेट गिरे। ओबेड मैकॉय (5 गेंदों में 8) ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हुए जबकि रिया पराग (15 गेंदों में 15) अंतिम गेंद पर बोल्ड हो गए।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 130/9 (20 ओवर)
यश दयाल ने 3 रन खर्च किए
यश दयाल ने 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और केवल 3 रन ही दिए। पराग ने दौड़ककर 2 और मैकॉय ने एक रन बनाया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 123/7 (19 ओवर)
ट्रेंट बोल्ट ने 11 रन जुटाए
ट्रेंट बोल्ट तेजी से रन बनाने के चक्कर में किशोन का शिकार बन गए। उन्होंने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स जड़ने के बाद अगले गेंद को भी उठाकर मारा और राहुल तेवतिया ने लॉन्ग ऑफ पर आसान कैच लपक लिया। बोल्ट ने 7 गेंदों में 11 रन जुटाए। फिलहाल, रियान पराग 6 और ओबेड मैकॉय 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 120/7 (18 ओवर)
राजस्थान का सैकड़ा हुूआ कंप्लीट
राजस्थान ने 17ओवर में जाकर सैकड़ा कंप्लीट किया है, जिसमें 6 सिंगल आए। रियान पराग 5 और ट्रेंट बोल्ट 3 रन बनाकर क्रजी पर हैं।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 104/6 (17 ओवर)
रविचंद्रन अश्विन सस्ते में आउट
आरआर का छठा विकेट रविचंद्रन अश्विन के तौर पर गिरा। अश्विन ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 9 गेंदों का सामना करने के बाद 2 रन बनाए। उन्हें स्पिनर साई किशोर ने 16वें ओवर की पांचवी गेंद पर आउट किया। अश्विन ने लॉन्ग ऑन पर सिक्स मारने के प्रयास किया और डेविड मिलर ने कैच पकड़ लिया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 98/6 (16 ओवर)
हार्दिक ने हेटमायर को भेजा पवेलियन
गुजरात को पांचवां सफलता शिमरोन हेटमायर के रूप में मिली। हेटमायर से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह 12 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 11 रन ही जुटा पाए। उन्हें हार्दिक ने 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर अपना शिकार बनाया। हेटमायर लेग स्टंप के बाहर आई लेंथ गेंद पर हार्दिक को ही कैच थमा दिया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 94/5 (15 ओवर)
राजस्थान को हेटमार-अश्विन से उम्मीद
राजस्थान को अब शिमरोन हेटमायर और रविचंद्रन अश्विन से एक अहम साझेदारी की उम्मीद होगी। हेटमायर 2 और अश्विन 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। राशिद ने 14वें ओवर में महज 2 रन खर्च किए।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 84/4 (14 ओवर)
अर्धशतक से चूके जोस बटलर
राजस्तान का चौथा विकेट सलामी बल्लेबाज जोस बटल के रूप में गिरा है। पिछले मैच में शतक ठोकने वाले बटलर अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 35 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 39 रन की पारी खेली। बटलर को हार्दिक ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। वह ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ को सही से पढ़ नहीं पाए और बॉल बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों में चली गई।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 82/4 (13 ओवर)
राशिद ने पडिक्कल को किया आउट
राजस्थान को तीसरा झटका देवदत्त पडिक्कल के तौर पर लगा है। सैमसन के जाने के बाद बैटिंग के लिए आए पडिक्कल 10 गेदों में 2 रन ही बना सके। उन्हें राशिद ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। वह गुगली गेंद पर कट करना चाहते थे और बैकवर्ड प्वाइंट पर शमी के हाथों लपके गए।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 79/3 (12 ओवर)
हार्दिक ने एक और अच्छा ओवर निकाला
हार्दिक पांड्या ने एक और अच्छा ओवर निकाला है। उन्होंने 11वें ओवर में 4 रन दिए। बटलर ने तीन रन बनाए और एक रन लेग बाई का मिला।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 75/2 (11 ओवर)
10 ओवर का खेल हुआ समाप्त
कप्तान हार्दिक ने 10वें ओवर में शमी को गेंद थमाई, जिसमें 11 रन आए। बटलर ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौका मारा। बटलर 34 रन बनाकर टिके हैं। देवदत्त पडिक्कल का खाता खुलना बाकी है।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 71/2 (10 ओवर)
नहीं चला कप्तान सैमसन का बल्ला
।राजस्थान का दूसरा विकेट कप्तान संजू सैमसन के रूप में गिरा। सैमसन का बल्ला नहीं चला और वह 11 गेंदों में 14 रन ही बना सके। उन्होंने इस दौरान 2 चौके लगाए। सैमसन को हार्दिक पांड्या ने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। गेंद, बल्ले का ऊपरी किनारा लेने के बाद बैकवर्ड प्वाइंट पर गई, जहां किशोर ने कैच लपक लिया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 60/2 (9 ओवर)
राशिद खान ने किफायती ओवर डाला
राशिद खान ने आठवें ओवर में किफायती गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 5 रन आए। बटलर ने तीन और सैमसन ने दो रन बनए। बटलर 22 और सैमसन 14 रन के निजी स्कोर पर हैं।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 59/1 (8 ओवर)
बटलर ने ठोके लगातार दो चौके
सैमसन के बाद अब बटलर भी आक्रामक रुख अपना रहे हैं। उन्होंने सातवां ओवर करने आए फर्ग्यूसन पर दो लगातार चौके ठोके। उन्होंने चौथी और पांचवीं गेंद पर बाउंड्री लगाई।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 54/1 (7 ओवर)
पावर प्ले में पचासे के करीब राजस्थान
राजस्थान चीम पावर प्ले में पचासे के करीब पहुंच गई है। राशिद खान ने छठे ओवर में 8 रन खर्च किए। सैमसम ने एक चौके समेत 6 रन जुटाए। बटलर ने 2 रन जोड़े।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 45/1 (6 ओवर)
बल्लेबाजी के लिए आए संजू सैमसन
यशस्वी के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान संजू सैमसन आए हैं। सैमसन ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर दमदार चौका ठोका। यह ओवर लॉकी फर्ग्यूस ने किया, जिसमें कुल 6 रन आए। बटलर 9 और सैमसन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 37/1 (5 ओवर)
यशस्वी बने यश दयाल का शिकार
राजस्थान को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के तौर पर लगा है। उन्होंने 16 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों के जरिए 22 रन की पारी खेली। उन्हें यश दयाल ने चौथे ओर की अंतिम गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह छोटी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में डीप स्क्वायर लेग पर साई किशोर को कैच थमाया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 31/1 (4 ओवर)
मोहम्मद शमी ने लुटाए 14 रन
पहले ओवर में किफायती गेंदबाजी करने के बाद शमी ने तीसरे ओवर में 14 रन लुटाए। यशस्वी ने तीसरी गेंद पर चौका और पांचवीं पर सिक्स जड़ा। इसके अलावा यशस्वी ने दौड़कर 3 और बटलर ने एक रन बनाया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 21/0 (3 ओवर)
बटलर ने दयाल ने पर लगाया चौका
बटलर ने तेज गेंदबाज यश दयाल द्वारा डाले गए दूसरे ओवर में शानदार चौका लगाया। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर आई गुड लेंथ को बैकफुट पर जाकर कट किया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 7/0 (2 ओवर)
पारी का आगाज करने आए यशस्वी-बटलर
राजस्थान की ओर से पारी का आगाज करने के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर आए हैं। वहीं, गुजरात की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की कमान मोहम्मद शमी ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में दो रन दिए। बटलर ने एक रन बनया जबकि रन लेग बाई का आया।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान- 2/0 (1 ओवर)
गुजरात की प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल और मोहम्मद शमी।\
For one last time in the #TATAIPL, this is how we line up #SeasonOfFirsts #AavaDe #GTvRR #IPLFinal pic.twitter.com/xUZcj15BEN
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 29, 2022
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
इलेवन संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और ओबेड मैकॉय।
THIS. IS. IT.
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 29, 2022
The Royals XI for the #IPLFinal!#HallaBol | #GTvRR | #RoyalsFamily pic.twitter.com/LthhZ55TeY
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले हार्दिक?
टॉस गंवाने के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। यह देखना शानदार है कि लोग हमें सपोर्ट करने आए हैं। हमारे पास हीरो बनने का मौका है और यह हमारा समय है। जल्दी क्वालीफाई करना और ब्रेक लेने से मदद मिलती है।
राजस्थान ने टॉस जीत चुनी बैटिंग
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के बाद राजस्थान के कप्तान सैमसन ने कहा कि हम पहले बैटिंग करेंगे। अच्छा विकेट लग रहा है। हालांकि, पिच थोड़ी सूखी है और इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह इस्तेमाल हुआ विकेट है, जो दूसरी पारी में हमारे स्पिनरों की मदद कर सकता है। हम सभी सकारात्मक और उत्साहित हैं।
रहमान ने इस अंदाज में गाया वंदे मातरम
Vande Mataram @arrahman's magical performance will touch your hearts. #TATAIPL | #GTvRR pic.twitter.com/ixvjn9vlRT
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2022
दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी
समापन समारोह में दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी का अनावरण किया गया। बता दें कि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है।
A to start #TATAIPL 2022 Final Proceedings. #GTvRR
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2022
Presenting the ' At The ' - the Narendra Modi Stadium. @GCAMotera pic.twitter.com/yPd0FgK4gN
एआर रहमान ने दी दिलकश प्रस्तुति
फाइनल से पहले गुजरात ने भरी हुंकार
The match, and the mania around it
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 29, 2022
Let the final begin #SeasonOfFirsts #AavaDe #TATAIPL #IPLFinal pic.twitter.com/A8q8FDZ2L9
समापन समारोह का हुआ आगाज
एक बड़े कारनामे के नजदीक बटलर
राजस्थान के ओपनर जोस बटलर को आईपीएल के एक संस्करण में दूसरा सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के नजदीक हैं। उन्हें डेविड वार्नर (848) से आगे निकलने के लिए 25 रनों की आवश्यकता है।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: सिक्स की फिफ्टी के करीब शुभमन
गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आईपीएल में अधिकतम 50 सिक्स का आंकड़ा छूने के करीब हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए चार छक्कों की जरूरत है।
इस दिग्गज ने बनाए फाइनल में सर्वाधिक रन
सुरेश रैना (249) आईपीएल के खिताबी मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन (236) का नाम दर्ज है।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: जानें, फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट-मौसम
गुजरात और राजस्थान के फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: गुजरात टाइटन्स का स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मैथ्यू वेड, रहमानुल्ला गुरबाज, ऋद्धिमान साहा, अल्जारी जोसेफ, दर्शन नालकांडे, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, वरुण आरोन और यश दयाल।
IPL 2022 Final, GT vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओबेद मैकॉय, अनुनय सिंह, कुलदीप सेन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, शुभम गढ़वाल, जेम्स नीशाम, नाथन कूल्टर-नाइल, रेसी वान डेर डुसेन, डेरिल मिशेल और कॉर्बिन बॉश।


