"विराट कोहली को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, बहुत खराब बर्ताव किया", पूर्व दिग्‍गज बल्‍लेबाज की मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 11:44 AM IST

Daryl Cullinan on Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्‍लेबाज डैरिल कलिनन चाहते हैं कि डीन एल्‍गर के डीआरएस मामले में विराट कोहली को उनके बर्ताव की सजा मिलनी चाहिए। संजय मांजरेकर ने भी पूर्व प्रोटियाज बल्‍लेबाज का दिया साथ।

google

केपटाउन: भारतीय टेस्‍ट कप्‍तान विराट कोहली मैदान में अपनी आक्रमकता के कारण एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान डीन एल्‍गर को डीआरएस विवाद में मिले जीवनदान से कोहली अपना आपा खो बैठे और उन्‍होंने स्‍टंप माइक पर कुछ बुरी टिप्‍पणी की। कई पूर्व क्रिकेटरों ने विराट कोहली के इस रवैये की जमकर आलोचना की और अब इसमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्‍लेबाज डैरिल कलिनन का नाम भी जुड़ गया है। कलिनन ने अपनी निराशा व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि कोहली को इस तरह की घटना के बावजूद बिना सजा दिए बख्‍श दिया जाना जारी है।

"विराट कोहली को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, बहुत खराब बर्ताव किया", पूर्व दिग्‍गज बल्‍लेबाज की मांग

रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर डीन एल्‍गर को एलबीडब्‍ल्‍यू पर जीवनदान मिला था, जिसके बाद कोहली ने स्‍टंप माकइ पर दक्षिण अफ्रीका के प्रसारणकर्ता सुपरस्‍पोर्ट को स्‍टंप माइक के जरिये कहा, 'सिर्फ विरोधी टीम पर ही ध्‍यान नहीं दो, अपनी टीम पर भी ध्‍यान दो।' अश्विन और केएल राहुल ने भी बॉल ट्रेकिंग सिस्‍टम पर गलती का आरोप लगाया। बता दें कि अश्विन की गेंद पर मैदानी अंपायर ने एल्‍गर को आउट दे दिया था। मगर बल्‍लेबाज ने डीआरएस का सहारा लिया, जिसमें दिखा कि गेंद लेग स्‍टंप के बाहर जा रही है। इस पर भारतीय खिलाड़‍ियों ने कहा कि तकनीकी गलती है और फिर पूरा बखेड़ा खड़ा हो गया।

विराट कोहली को कड़ी सजा क्‍यों नहीं मिलती: कलिनन

End of Feed