जो रूट ने इंग्लिश गेंदबाजों की ये कमी बताई तो भड़क उठे रिकी पोंटिग, बोले- फिर तुम कप्तान ही क्यों हो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2021, 01:53 PM IST

Ricky Ponting on England Test Captain Joe Root: जो रूट ने दूसरे टेस्ट में हार के बाद अपने गेंदबाजों की आलोचना की थी। रूट के बयान पर पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोटिंग ने रिएक्ट किया है।

google

जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इंग्लैंड को प्रदर्शन अब तक हुए दो मैचों में बेहद निराशाजनक रहा है। इंग्लिश टीम को पहले टेस्ट में 9 विकेट से जबकि दूसरे टेस्ट में 275 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। दूसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान रूट ने अपने गेंदबाजों की कड़ी आलोचना की। रूट ने कहा कि हमने सही लेंथ से गेंदबाजी की, हमें फुल लेंथ में गेंदबाजी करने की जरूरत थी। जैसा की ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में हमने किया। हमें पहली पारी में भी ऐसा करना चाहिए था पर खिलाड़ियों से चूक हुई।

जो रूट ने इंग्लिश गेंदबाजों की ये कमी बताई तो भड़क उठे रिकी पोंटिग, बोले- फिर तुम कप्तान ही क्यों हो

'फिर तुम कप्तान ही क्यों हो'

रूट द्वारा इंग्लिश गेंदबाजों की आलोचना करने पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने नाराजगी का इजहार किया है। उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम एयू से कहा, 'मैंने जैसे ही यह सुना तो मैं अपनी सीट से लगभग गिर ही गया था। अगर बॉलर्स सही गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो उन्हें बदलाव करने के लिए कहने का काम किसका है? फिर तुम कप्तान ही क्यों हो?'

End of Feed