नहीं रुक रहा जो रूट का तूफानी बल्ला, 18 महीने में जड़ा 10वां टेस्ट शतक 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 08:50 PM IST

Joe Root's 27th test century: इंग्लैंड की कप्तानी के भार से मुक्त होने के बाद जो रूट बल्ले से धमाल कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उन्होंने लॉर्ड्स के बाद नॉटिंघम में भी शतक जड़ दिया। 

google

नॉटिंघम: इंग्लैड के पूर्व कप्तान जो रूट का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में थमने का नाम नहीं ले रहा। लॉर्ड्स टेस्ट की चौथी पारी में शतक जड़कर इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले रूट ने नॉटिंघम टेस्ट की पहली पारी में भी शतक जड़ दिया। यह पिछले 18 महीने में रूट के बल्ले से निकला 10वां टेस्ट शतक है। 

नहीं रुक रहा जो रूट का तूफानी बल्ला, 18 महीने में जड़ा 10वां टेस्ट शतक 
Photo Credit: AP

116 गेंद में जड़ दिया सैकड़ा 
रूट रविवार को 147 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे। रूट आज अलग ही रंग में नजर आए और तेजी से बल्लेबाजी की। उन्होंने 56 गेंद में 10 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। रूट यहीं नहीं रुके उन्होंने इस पारी को आगे बढ़ाते हुए 116 गेंद में 17 चौकों की मदद से टेस्ट करियर का 27वां शतक पूरा कर लिया। 

शतकों के मामले में की विराट-स्मिथ की बराबरी
इसके साथ ही रूट ने मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्लेयर विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के टेस्ट शतकों की संख्या की बराबरी कर ली। तीनों ही खिलाड़ियों के नाम 27-27 टेस्ट शतक हो गए हैं। केन विलियमसन के नाम 24 शतक हैं। 

End of Feed