क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम के नए मुख्य कोच के नाम का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 11:13 AM IST

Andrew Mcdonald, Australia Cricket team New Head Coach: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। वो पूर्व कोच जस्टिन लैंगर की जगह लेंगे।

google

मेलबर्न: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एंड्रयू मैकडोनल्ड(Andrew McDonald)  को ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वो पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर की जगह लेंगे। मैकडोनल्ड का अनुबंध चार साल का है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि अंतरिम कोच रहने के बाद मैकडोनल्ड का स्थायी अनुबंध किया गया क्योंकि जस्टिन लैंगर फरवरी में संक्षिप्त अनुबंध बढ़ाने के लिये सहमत नहीं हुए थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम के नए मुख्य कोच के नाम का ऐलान

पाकिस्तान में जीत के बाद बने थे हेड कोच के प्रबल दावेदार
मैकडोनल्ड को पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया के 1-0 से टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद इस पद के लिये पूर्णकालिक रूप से जुड़ने के लिये प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने कहा, 'अभी तक की यात्रा काफी शानदार रही है और मैं यह शानदार मौका दिये जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं जिससे आगे की राह रोमांचक होगी।'

End of Feed