मुकेश अंबानी अब पेप्सी और कोला को देंगे टक्कर! जानें दिवाली पर क्या है प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 02:36 PM IST

ईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस ने लगभग दो दर्जन संभावित ब्रांडों की पहचान की है, जिन्हें एफएमसीजी कारोबार को मजबूत करने के लिए अधिग्रहित किया जा सकता है।

google

नई दिल्ली। जल्द ही कोला बाजार में बड़ा उलटफेर हो सकता है। भारत के दूसरे सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) कोला बाजार में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अक्टूबर में सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैंपा (Campa) बाजार में वापसी करने जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने एफएमसीजी व्यवसाय को बढ़ाने के लिए रणनीति के तहत ब्रांड का अधिग्रहण किया है।

मुकेश अंबानी अब पेप्सी और कोला को देंगे टक्कर! जानें दिवाली पर क्या है प्लान
Photo Credit: BCCL

22 करोड़ रुपये में हुई डील!
रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े दो लोगों के हवाले से कहा गया है कि रिलायंस ने दिल्ली स्थित प्योर ड्रिंक्स ग्रुप (Pure Drinks Group) से लगभग 22 करोड़ रुपये की डील के तहत ब्रांड का अधिग्रहण किया है। अगर ऐसा होता है, तो कंपनी का सीधा मुकाबला पेप्सिको (Pepsi) और कोका कोला (Coca Cola) जैसी कंपनियों से होगा।

End of Feed