Aatma Nirbhar Bharat Song : मैनकाइंड फार्मा ने लॉन्च किया आत्मनिर्भर भारत सॉन्ग, VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2020, 08:54 PM IST

Aatma Nirbhar Bharat Song : आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए मैनकाइंड फार्मा ने आज राष्ट्रीय स्तर पर एक गीत लॉन्च किया है जिसको कैलाश खेर और शंकर महादेवन ने गाया है।

google

Aatma Nirbhar Bharat Song/geet/gana : कोविड 19 की वर्तमान महामारी से मुकाबले के लिए देश के नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से मैनकाइंड फार्मा ने आज राष्ट्रीय स्तर पर एक नया गीत लॉन्च किया जिसमें देश की वास्तविक भावना की झलक मिलती है। इस गीत को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कैलाश खेर और शंकर महादेवन ने गाया है। यह गीत राष्ट्र-निर्माण के विशाल आयाम को प्रस्तुत करता है और लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है।

Aatma Nirbhar Bharat Song : मैनकाइंड फार्मा ने लॉन्च किया आत्मनिर्भर भारत सॉन्ग, VIDEO

कैलाश खेर और शंकर महादेवन ने गाया आत्मनिर्भर गीत

यह गीत विज्ञान, टैक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, रक्षा आदि के क्षेत्र में राष्ट्र की कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों और नवाचारों को रेखांकित करता है। हमारा देश आज कोविड 19 की महामारी की एक बडी चुनौती का सामना करने के साथ-साथ सीमा पर सुरक्षा संबंधी समस्याओं का भी सामना कर रहा है। यह गीत भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए स्वदेश में विकसित कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए हमें एकजुट करेगा। कैलाश खेर और शंकर महादेवन द्वारा गाया यह नया गीत मैनकाइंड के ब्रांड दर्शन को भी उजागर करता है।

End of Feed