बेंगलुरु में भारी बारिश से हाहाकार, एक रात के लिए 40,000 रु चार्ज कर रहे हैं होटल, फिर भी फुल है बुकिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 11:50 AM IST

Bengaluru Flood Update: देश की आईटी राजधानी के नाम से प्रसिद्ध शहर बेंगलुरु में दो पहिया वाहन चलाने वालों को पानी से भरी सड़कों पर अपने वाहनों को धकेलते हुए देखा गया। भारी बारिश की वजह से पानी लोगों के घुटनों तक है।

google

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे स्थिति (Bengaluru Flood) बनी हुई है। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से ही काम (Work From Home) करने का निर्देश दिया है। सप्ताहांत में बेंगलुरु के टेक कॉरिडोर के डूबने से होटल के रेट्स काफी बढ़ गए। एक रात का किराया लगभग दोगुना हो गया है। परिवारों को कमर अब औसतन 30,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति रात के हिसाब से मिल रहा है, जो 10,000 रुपये से 20,000 रुपये की सामान्य सीमा से दोगुना है। पर्पलफ्रंट टेक्नोलॉजीज की सीईओ और संस्थापक मीना गिरिसाबल्ला ने कहा कि यमलुर में उनके लग्जरी गेटेड कम्युनिटी में बाढ़ आने के बाद उनके परिवार ने ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर एक होटल में एक रात बिताने के लिए 42,000 रुपये खर्च किए।

बेंगलुरु में भारी बारिश से हाहाकार, एक रात के लिए 40,000 रु चार्ज कर रहे हैं होटल, फिर भी फुल है बुकिंग
Photo Credit: ANI

होटलों में फुल है बुकिंग
जब TOI ने व्हाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड, ओल्ड एयरपोर्ट रोड और कोरमंगला के कुछ होटलों में कॉल की, तो जवाब था, 'हम शुक्रवार तक पूरी तरह से बुक हैं।'

End of Feed