धान किसानों के लिए बड़ा ऐलान, ये राज्य सरकार देगी 134.83 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज

Farmers Relief Package: तमिलनाडु सरकार ने मानसून देरी से प्रभावित धान किसानों के लिए 134.83 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज घोषित किया है, जिससे कावेरी डेल्टा समेत अन्य जिलों में खेती और उत्पादन को राहत मिलेगी।

Farmers Relief Package : तमिलनाडु सरकार ने राज्य के धान किसानों को राहत देने के लिए 134.83 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज (paddy farmers relief package) की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को यह फैसला लिया। सरकार का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून में देरी और कम बारिश की आशंका के कारण किसानों को खेती में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह पैकेज किसानों की मदद करेगा और खेती को प्रभावित होने से बचाएगा।

Farmers Relief Package, paddy farmers relief package, Tamil Nadu paddy farmers, relief package, monsoon delay,

मानसून में देरी से धान किसानों को राहत देने की पहल

कावेरी डेल्टा के किसानों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक यह विशेष पैकेज मुख्य रूप से कावेरी डेल्टा क्षेत्र के किसानों के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत तंजावुर, तिरुवरूर और नागपट्टिनम जिलों के किसानों को सहायता दी जाएगी। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों के किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने पैकेज की कुल राशि में से 77.50 करोड़ रुपये डेल्टा क्षेत्र के किसानों के लिए और 57.33 करोड़ रुपये अन्य जिलों के किसानों के लिए निर्धारित किए हैं।

End of Feed