MSP पर संसद में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा, UPA ने जो फॉर्मूला ठुकराया था, NDA ने किया लागू

MSP: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कहा कि एनडीए सरकार ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) उनकी उत्पादन लागत से दोगुना तय किया है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने यूपीए शासन की तुलना में फसलों की खरीद 4 गुना बढ़ाई है। (kisan ki Khabren)

MSP : कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में बताया कि केंद्र की राजग सरकार ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) उनकी उत्पादन लागत से दोगुना तय किया है। उन्होंने कहा कि पिछली यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने फसलों की 4 गुना अधिक खरीद की है।

MSP, Minimum Support Price, Shivraj Singh Chouhan

एमएसपी पर सरकार का दावा: उत्पादन लागत से दोगुना समर्थन मूल्य (तस्वीर-X)

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने का दावा

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक चौहान ने कहा कि यूपीए सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की उस सिफारिश को मानने से इनकार कर दिया था जिसमें उत्पादन लागत पर 50% लाभ जोड़कर एमएसपी तय करने की बात थी। जबकि मोदी सरकार ने 2019 में इसे मंजूरी दी और अब किसानों को लागत पर 50% लाभ के साथ एमएसपी दिया जा रहा है।

End of Feed