Nano Liquid Urea: नैनो लिक्विड यूरिया उत्पादन करेगी NFL, प्रतिदिन बनाएगी 500 मिलीलीटर की 1.5 लाख बोतलें

Nano Liquid Urea: सरकारी कंपनी नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) ने नैनो लिक्विड यूरिया उत्पादन करने का ऐलान किया। कंपनी अपने नांगल प्लांट में नए संस्करण के साथ प्रतिदिन 500 मिलीलीटर की 1.5 लाख बोतलें बनाएगी।

Nano Liquid Urea: सार्वजनिक क्षेत्र की नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) ने शुक्रवार को नैनो लिक्विड यूरिया उत्पादन के क्षेत्र में कदम रखने की घोषणा की। एनएफएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी अपने नांगल संयंत्र में अत्याधुनिक नैनो प्रौद्योगिकी का उपयोग करके अपने नवीनतम और अत्यंत प्रभावी संस्करण को पेश करके नैनो यूरिया के क्षेत्र में कदम रखेगी। कंपनी अपने नांगल संयंत्र में नए संस्करण के साथ प्रतिदिन 500 मिलीलीटर की 1.5 लाख बोतलें बनाएगी।

Nano Liquid Urea1

नैनो लिक्विड यूरिया

नैनो यूरिया के फायदे

एनएफएल ने कहा कि कंपनी बाजार में मौजूदा समय में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के नैनो यूरिया संस्करणों की प्रभावशीलता और स्वीकार्यता का अध्ययन करके व्यापक खेत में अनुसंधान कर रही है। कंपनी ने कहा कि नैनो यूरिया पोषक तत्वों के अवशोषण के मामले में अधिक कुशल है और नाइट्रोजन को पहले के मुकाबले अधिक धीरे-धीरे छोड़ता है। यह पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल है क्योंकि यह ग्रीनहाउस गैसों के रूप में वायुमंडल में जाने वाले नाइट्रोजन की मात्रा को कम करता है।

End of Feed