मुर्रा भैंस अधिक दूध और बेहतर मुनाफे के लिए भरोसेमंद, असली-नकली की पहचान कैसे करें?

Murra Bhains: किसान और पशुपालक अधिक दूध और बेहतर मुनाफा देने वाली नस्ल चाहते हैं, इसलिए मुर्रा भैंस उनकी पहली पसंद बन गई है। इसकी दूध उत्पादन क्षमता उत्कृष्ट होती है, जिससे डेयरी व्यवसाय में इसकी मांग बढ़ रही है। लेकिन बाजार में नकली या क्रॉस नस्लें भी मिलती हैं, जो नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए विशेषज्ञों के अनुसार असली मुर्रा की सही पहचान बेहद जरूरी है।

Murra Bhains : किसान और पशुपालक ऐसी नस्ल के पशु पालना चाहते हैं, जो ज्यादा दूध दें और मुनाफा भी बढ़ाएं। इसी कारण मुर्रा भैंस सबसे अधिक पसंद की जाने वाली नस्ल बन चुकी है। इसकी दूध उत्पादन क्षमता बेहद अच्छी होती है, जिसके कारण डेयरी बिजनेस करने वालों के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। लेकिन बाजार में नकली या क्रॉस नस्ल की भैंसें भी मिल जाती हैं, जिन्हें असली मुर्रा बताकर बेच दिया जाता है। इससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए सही नस्ल की पहचान होना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक मुर्रा भैंस की पहचान और उसके फायदे के बारे में उपयोगी जानकारी शेयर की है।

Murrah buffalo, Murra Bhains, high milk yield buffalo

मुर्रा भैंस असली है या नकली, कैसे करें पहचान? (तस्वीर-istock)

मुर्रा भैंस क्यों है किसानों की पहली पसंद?

भारत में गाय और भैंस का पालन बड़े पैमाने पर किया जाता है, लेकिन इनमें मुर्रा भैंस खास जगह रखती है। यह भैंस कीमत में जरूर महंगी होती है, लेकिन इससे मिलने वाला दूध और उसकी गुणवत्ता किसान के खर्च की भरपाई कर देती है। मुर्रा भैंस का दूध न केवल ज्यादा मात्रा में मिलता है, बल्कि उसका फैट लेवल भी अधिक होता है, जिससे दूध की कीमत बेहतर मिलती है। यही वजह है कि डेयरी उद्योग से जुड़े लोग मुर्रा नस्ल को प्राथमिकता देते हैं।

End of Feed