दिवाली पर किसानों को तोहफा! इस राज्य सरकार ने गन्ने का भाव किया देश में सबसे ज्यादा, जानें अब है कितना

Sugarcane Price Hike: दिवाली के अवसर पर हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि राज्य में गन्ने के समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की गई है। अब हरियाणा के किसानों को देश में सबसे ज्यादा गन्ने का भाव मिलेगा, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।

Sugarcane Price Hike: हरियाणा सरकार ने दिवाली के मौके पर राज्य के गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ने के समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब हरियाणा में किसानों को देश में सबसे अधिक गन्ना भाव मिलेगा। राज्य सरकार के इस फैसले के तहत अगेती किस्म के गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि पछेती किस्म के गन्ने का मूल्य 393 रुपये से बढ़ाकर 408 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। यह दरें मौजूदा पेराई सत्र से लागू होंगी।

kisan ki khabar, MSP, Haryana government, sugarcane price hike, Diwali gift to farmers

दिवाली पर हरियाणा ने गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल किया (तस्वीर-istock)

लाखों गन्ना किसानों को होगा फायदा

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिवाली के अवसर पर यह निर्णय किसानों की मेहनत और उनके समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह मूल्य वृद्धि उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह मूल्य वृद्धि राज्य के लाखों गन्ना किसानों को सीधा लाभ पहुंचाएगी और उनकी आय में उल्लेखनीय इजाफा करेगी। इसके साथ ही यह कदम हरियाणा को देश का ऐसा राज्य बना देता है, जो गन्ने का सबसे ऊंचा मूल्य दे रहा है।

End of Feed