विश्व मंच पर खेती का भविष्य: IFFCO ने ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखाई कृषि इनोवेशन और सतत विकास की ताकत

Osaka World Expo 2025: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) टिकाऊ खेती और सहकारी आंदोलन में अग्रणी है। उसने ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में अपनी आधुनिक तकनीकों के साथ सबका ध्यान खींचा है।

Osaka World Expo 2025: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO), जो कि टिकाऊ खेती और सहकारी आंदोलन में अग्रणी है। उसने ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में अपनी आधुनिक तकनीकों के साथ सबका ध्यान खींचा है। IFFCO की खास तकनीकों में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका, और कई जलवायु के अनुकूल किसान-हितैषी समाधान शामिल हैं।

Osaka World Expo 2025, IFFCO, Agricultural innovation

IFFCO की बड़ी कामयाबी

भारत के "Grow the Future Together" (मिलकर खेती का भविष्य बनाएं) थीम पर आधारित IFFCO का पवेलियन एक्सपो में आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसमें नैनो फर्टिलाइजर के लाइव डेमो, डिजिटल खेती के टूल्स, और जैविक समाधान दिखाए जा रहे हैं जो फसल की पैदावार बढ़ाते हैं और मिट्टी व पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं।

End of Feed