सरकार ने उठाया ऐसा कदम, अब खराब नहीं होंगे फल, सब्जियां और अन्य कृषि प्रोडक्ट्स

Fruit, Vegetable Agriculture Products Storage Plans: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि सरकार ने फलों, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों की सुरक्षा के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से आधारभूत ढांचा तैयार किया है। इसके चलते फसलों को होने वाले नुकसान में 15 प्रतिशत तक की कमी आई है। इस पहल से किसानों की उपज का संरक्षण और भंडारण बेहतर हुआ है।

Fruit, Vegetable Agriculture Products Storage Plans : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि सरकार ने फलों, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण और संरक्षण के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए करीब 1 लाख करोड़ रुपये की लागत से आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे फसलों को होने वाले नुकसान में 5 से 15 प्रतिशत तक कमी आई है। चौहान ने बताया कि यह जानकारी उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के जवाब में साझा की। उन्होंने कहा कि पिछले समय में कांग्रेस सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी।

Krish se judi khabren, Kisan ki kabren, Shivraj Singh Chauhan, Narendra Modi, agriculture minister, fruit storage, vegetable storage, agricultural infrastructure

कृषि उत्पादों के संरक्षण के लिए सरकार ने लगाया 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश (तस्वीर-X)

कांग्रेस सरकार पर निशाना

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कृषि उत्पादों के संरक्षण के लिए कभी कोई आधारभूत ढांचा तैयार नहीं किया। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे समझा और किसानों की उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए एक लाख करोड़ रुपये की लागत से ढांचा तैयार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले 50 साल में कांग्रेस सरकारों का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर कम ही गया। उनका आरोप था कि कांग्रेस के समय किसानों की उपज के सुरक्षित भंडारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हुई, जबकि किसान लगातार फल, सब्जियाँ और अनाज उगाते रहे।

End of Feed