सूट-टाई पहनकर स्विमिंग पूल में क्यों कूदे Zohran Mamdani? जानिए 90 साल पुरानी उस परंपरा के बारे में, जिसे NY के मेयर ने फिर से किया जिंदा

Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए। समर पूल सीजन की शुरुआत के मौके पर उन्होंने ईस्ट हार्लेम के एक सार्वजनिक स्विमिंग पूल में सूट और टाई पहनकर छलांग लगा दी। यह कदम सिर्फ एक मजाकिया अंदाज नहीं था, बल्कि न्यूयॉर्क की एक पुरानी परंपरा को दोबारा शुरू करने का प्रतीक था।

Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी का अंदाज अक्सर सुर्खियां बटोरता है। वह हमेशा खुशमिजाज नजर आते हैं और लोगों से बड़े तहजीब से मिलते हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। एक बार फिर जोहरान ममदानी ने ऐसा कुछ किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर में समर पूल सीजन की शुरुआत के मौके पर ईस्ट हार्लेम के एक सार्वजनिक स्विमिंग पूल में सूट और टाई पहनकर छलांग लगा दी।

zohran mamdani

सूट-टाई पहनकर स्विमिंग पूल में कूद पड़े न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी। Zohran Mamdani insta handle

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क सिटीहॉल की एक पुरानी परंपरा रही है, जिसमें मेयर गर्मियों के सार्वजनिक पूल सीजन की शुरुआत के दौरान पानी में उतरते थे। पिछले एक दशक से ज्यादा समय से इस परंपरा का पालन नहीं किया गया था। ममदानी ने इसी परंपरा को फिर से जिंदा कर दिया। ममदानी, 2013 के बाद न्यूयॉर्क शहर के पहले ऐसे मेयर बने जिन्होंने वार्षिक पूल-ओपनिंग परंपरा में हिस्सा लिया। एरिक एडम्स और बिल डी ब्लासियो के कार्यकाल में इस परंपरा का पालन नहीं किया गया था, जबकि माइकल ब्लूमबर्ग इसमें भाग लेने वाले आखिरी मेयर थे।

End of Feed