ट्रंप-पुतिन वार्ता पर जेलेंस्की का सख्त रुख, कहा- बातचीत में यूक्रेन को भी करना होगा शामिल, किसी कीमत पर नहीं देंगे अपनी जमीन

जेलेंस्की ने प्रस्तावित शिखर सम्मेलन को खारिज करते हुए चेतावनी दी कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे बड़े संघर्ष को समाप्त करने के लिए किसी भी बातचीत में कीव को शामिल करना होगा। उन्होंने कहा, यूक्रेन के बिना लिए गए कोई भी फैसले शांति के खिलाफ भी हैं।

Trump-Putin Summit: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को इस विचार को खारिज कर दिया कि उनका देश रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए अपनी जमीन देगा। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शांति समझौते में कुछ जमीनों की अदला-बदली शामिल करने के सुझाव के बाद कही गई है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन रूस को उसके किए के लिए कोई पुरस्कार नहीं देगा और यूक्रेनी अपनी जमीन कब्ज़ा करने वाले को नहीं देंगे।

Zelenskyy

पुतिन-ट्रंप वार्ता पर जेलेंस्की का सख्त रुख (AP)

जेलेंस्की बोले- वार्ता में कीव को भी शामिल करना होगा

यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर रूसी नेता जलेंस्की से नहीं मिलेंगे तो भी वह व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। अलास्का में शुक्रवार की ट्रंप-पुतिन बैठक को तीन साल से भी ज्यादा समय से चल रहे युद्ध में एक संभावित सफलता के रूप में देखा जा रहा है। जेलेंस्की ने प्रस्तावित शिखर सम्मेलन को खारिज करते हुए चेतावनी दी कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे बड़े संघर्ष को समाप्त करने के लिए किसी भी बातचीत में कीव को शामिल करना होगा। उन्होंने कहा, यूक्रेन के बिना लिए गए कोई भी फैसले शांति के खिलाफ भी हैं। इनसे कुछ हासिल नहीं होगा। ये बेमानी फैसले हैं। ये कभी कारगर नहीं होंगे। ट्रंप की टिप्पणियों के बाद, यूरोपीय और यूक्रेनी अधिकारी शनिवार को इंग्लैंड में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एकत्र हुए। केंट में घंटों चली बैठकों से युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में अहम प्रगति हुई, एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, जिन्होंने इस बैठक में भाग लेने वाले यूरोपीय सहयोगियों सहित कोई विवरण नहीं दिया।

End of Feed