नहीं देखी होगी ज्वालामुखी से लावा निकलने की इतनी अद्भुत घटना, हवाई के किलाउआ ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, Video

किलाउआ दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। यह अपनी निरंतर गतिविधि और लावा के विशाल फव्वारों के लिए प्रसिद्ध है, जो हाल के वर्षों में कई बार सैकड़ों फीट की ऊंचाई तक फटे हैं। लेकिन इस बार इस ज्वालामुखी से लावा वाले फव्वारे की ऊंचाई चर्चा का विषय बन गई है।

Kilauea volcano : अमेरिका के हवाई में स्थित किलाउआ ज्वालामुखी का फटना कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार इससे गर्म लावे का जो फव्वारा निकला है उसने अपने सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। हवाई वॉलकेनो ऑब्जर्वेटरी का कहना है कि दिसंबर 2024 से इस ज्वालामुखी से गर्म लावा निकलना जारी है लेकिन बीते सोमवार को इसने नया इतिहास बना दिया। इस दन फव्वारा निकलने की 48 घटनाएं हुईं। यह किसी ज्वालामुखी से एक दिन में फव्वारे निकलने की सबसे ज्यादा घटना है।

Volcano Eruption

हवाई के किलाउआ ज्वालामुखी से निकलता गर्म लावे का फव्वारा। तस्वीर-US Department of the Interior

बेहद आकर्षक है नारंगी रंग का फव्वारा

बता दें कि किलाउआ दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। यह अपनी निरंतर गतिविधि और लावा के विशाल फव्वारों के लिए प्रसिद्ध है, जो हाल के वर्षों में कई बार सैकड़ों फीट की ऊंचाई तक फटे हैं। लेकिन इस बार इस ज्वालामुखी से लावा वाले फव्वारे की ऊंचाई और सौंदर्य चर्चा का विषय बन गए हैं। यूएस डिपार्टमेंट इंटीरियर की ओर से X पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्वालामुखी से निकलने वाला नारंगी रंग का फव्वारा अद्भुत और आकर्षक है। ज्वालामुखी फटने के बाद उससे निकलने वाले गर्म लावे का फव्वारा बेहद स्पष्ट और साफ है।

End of Feed