Kailasa : रेप केस में फरार चल रहे आध्यत्मिक गुरु नित्यानंद का कथित देश 'कैलासा' इन दिनों सुर्खियों में है। हालांकि, यह 'कैलासा' कहां है, इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। रिपोर्टों में बताया जाता है कि नित्यानंद का यह 'कैलासा' दक्षिण अमेरिका में इक्वाडोर के कहीं आस-पास है। किसी व्यक्ति के पास एक देश का होना हैरान करने वाली बात लग सकती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप चाहें तो आपके पास भी एक देश हो सकता है। इसके लिए आपको ढेर सारे पैसे खर्च करने होंगे और आपको दक्षिण अमेरिका में कोई द्वीप खरीदना होगा।
'कैलासा' को अपना देश होने का दावा करता है नित्यानंद।
काल्पनिक है 'कैलासा'?
लोगों का मानना है कि 'कैलासा' नाम का कोई देश वास्तविकता में नहीं है बल्कि यह वर्चुअल या आभासी है। नित्यानंद अपने इस कथित देश और अपनी सरकार के बारे में जानकारी वेबसाइट और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर देता आया है। बताया जाता है कि दक्षिण अमेरिका में ऐसे कई छोटे द्वीप हैं जिन्हें खरीदा जा सकता है। चर्चा है कि अपना अलग 'देश' बनाने के लिए नित्यानंद ने इसी रास्ते को चुना। दुनिया के अमीर लोग भी अपने शौक को पूरा करने के लिए इसी तरह के छोटे-छोटे द्वीप खरीदते हैं और अपनी इच्छाओं के अनुरूप उन्हें एक शक्ल देते हैं।कोई भी खरीद सकता है द्वीप
खरीदा जाने वाला द्वीप कहां पर स्थित हैं, इस आधार पर उसकी कीमत तय होती है। रिपोर्टों के अनुसार कैरेबियन द्वीपों के मुकाबले मध्य अमेरिका के द्वीप सस्ते होते हैं। बहामास के आस-पास के द्वीप और भी महंगे बताए जाते हैं। एक बार आप कोई द्वीप खरीद लेते हैं और वहां आप कोई अवैध एवं अनुचित काम नहीं करते हैं तो आप अपने हिसाब से नियम और कायदे बना सकते हैं।8. KAILASA’S AMBASSADOR TO CANADA - HER EXCELLENCY MA NITHYA SAKALANANDA9. KAILASA’S AMBASSADOR TO SLOVAKIA - HER… t.co/pOVkZfCSIp
— ANI (@ANI) Feb 28, 2023
