'ईरानी परमाणु कार्यक्रम के लिए बराक हुसैन ओबामा और सुस्त जो बाइडन दोषी', ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपतियों पर बोला हमला

ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले लगातार जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर नए दावे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और जो बाइडेन को भी निशाने पर लिया।

Donlad Trump on Iran: ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले लगातार जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर नए दावे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और जो बाइडेन को भी निशाने पर लिया। डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, अगर मैंने ओबामा के भयानक ईरान परमाणु समझौते (JCPOA) को खत्म नहीं किया होता, तो ईरान के पास तीन साल पहले ही परमाणु हथियार होता। यह अब तक का सबसे खतरनाक समझौता था, और अगर इसे कायम रहने दिया जाता, तो आज दुनिया बिल्कुल अलग होती। इसके लिए आप बराक हुसैन ओबामा और सुस्त जो बाइडन को दोषी ठहरा सकते हैं।

Trump

डोनाल्ड ट्रंप का ओबामा-बाइडेन पर निशाना

ट्रंप बोले- अभियान कई हफ्तों तक चलेगा

इजराइल और अमेरिका के हवाई हमलों ने ईरान पर भारी बमबारी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि यह अभियान संभवतः कई हफ्तों तक चलेगा। तेहरान और उसके सहयोगियों ने पूरे क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और खाड़ी देशों के भीतर कई ठिकानों पर हमले किए, जिनमें कतर की ऊर्जा इकाइयां और सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास शामिल हैं।

End of Feed