लाल सागर में सुरक्षित नहीं जहाज! हूती विद्रोहियों ने 'इटरनिटी सी' को डुबोया; हमले में 4 की मौत; 19 अभी भी लापता

Red Sea Attack: यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में 'इटरनिटी सी' जहाज पर हमला कर उसे डुबोने का दावा किया। पिछले कुछ दिनों में इस तरह का यह दूसरा बड़ा हमला है। बचाव अभियान में शामिल सुरक्षा कंपनियों के सूत्रों ने बताया कि 'इटरनिटी सी' जहाज पर सवार 25 लोगों में से चार की मौत हो गई है।

Red Sea Attack: यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में 'इटरनिटी सी' जहाज पर हमला कर उसे डुबोने का दावा किया। पिछले कुछ दिनों में इस तरह का यह दूसरा बड़ा हमला है। यूरोपीय संघ नौसैनिक बल ने बताया कि डूबे 'इटरनिटी सी' जहाज के क्रू मेंबर्स के छह सदस्यों को बचाया गया, लेकिन 19 अन्य अभी भी लापता हैं।

Eternity C Ship

इटरनिटी सी जहाज (फाइल फोटो: AP)

हूती विद्रोहियों के ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने एक पूर्व रिकॉर्डेड वीडियो संदेश जारी किया जिसमें 'इटरनिटी सी' जहाज को डुबोने का दावा किया। 'इटरनिटी सी' जहाज पर यह हमला ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा रविवार को लाल सागर में एक अन्य जहाज पर किए गए हमले के बाद हुआ।

End of Feed