200 साल पहले केवल 100 करोड़ थी दुनिया की आबादी,अब 11 साल में बढ़ रही है 100 करोड़

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Nov 11, 2022, 06:00 PM IST

World Population: ईसा पूर्व तक दुनिया की आबादी केवल 20-30 करोड़ थी। यानी आज के दौर में उत्तर प्रदेश और बिहारी की आबादी के बराबर पूरी दुनिया की आबादी थी। और इसे 100 करोड़ पहुंचने में करीब 1800 साल लगे थे। और अब 50-55 साल में दुनिया की आबादी दोगुनी हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नवंबर में 800 करोड़ हो जाएगी दुनिया की आबादी
  • भारत 2023 में बन जाएगा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश
  • मौजूदा आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 1.75 साइज के बार पृथ्वी की जरूरत

World Population: दुनिया की जनसंख्या नए स्तर पर पहुंचने वाली है। चंद दिनों में पूरे दुनिया में 800 करोड़ लोग हो जाएंगे। और ऐसा होने में केवल 11 बरस का समय लगा है। जो कि 100 करोड़ आबादी बढ़ोतरी का सबसे कम समय है। इसके पहले कभी भी 11 साल में दुनिया की आबादी (World Population) 100 करोड़ नहीं बढ़ी थी। खास बात यह है कि दुनिया की ज्यादातर आबादी 20 वीं सदी में बढ़ी है। और उससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि महज 200 साल में दुनिया की आबादी 100 करोड़ से बढ़कर 800 करोड़ पहुंच गई है। यानी 1800 ईसवी के आस-पास दुनिया की आबादी पहली बार 100 करोड़ पहुचीं थी। अहम बात यह कि संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने कहा कि आने वाले दशकों में भी जनसंख्या में वृद्धि जारी रहेगी। जिसका दबाव पृथ्वी के संसाधनों पर बढ़ता जा रहा है।

world population

धरती पर बढ़ रहा है आबादी का बोझ

ईसा पूर्व तक केवल 20-30 करोड़ थी आबादी

आबादी में बढ़ोतरी को देखा जाया तो ईसा पूर्व तक दुनिया की आबादी केवल 20-30 करोड़ थी। यानी आज के दौर में उत्तर प्रदेश और बिहारी की आबादी के बराबर पूरी दुनिया की आबादी थी। और इसे 100 करोड़ पहुंचने में करीब 1800 साल लग गए। वर्ल्ड मीटर डॉट ओआरजी के अनुसार दुनिया की 100 करोड़ आबादी 1800 ईसवी के आस-पास पहुंची थी। लेकिन उसके बाद से आबादी ने जो रफ्तार पकड़ी, उसने पूरी दुनिया में ऐतिहासिक रूप से बदलाव कर दिया है।

End of Feed