अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीएओ एलन मस्क के बीच टकरार बढ़ता दिख रहा है। ट्रंप के आरोपों के बाद अब एलन मस्क ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर वो नहीं होते तो ट्रंप की जीत मुमकिन नहीं थी। इतना ही नहीं मस्क ने ट्रंप के आरोपों पर भी पलटवार किया है।
मस्क और ट्रंप (फाइल फोटो)
ये भी पढ़ें- Trump से क्यों नाराज हुए एलन मस्क, ऐसी क्या थी अमेरिकी सरकार से चाहत? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खोलकर रख दी पूरी बात
एलन मस्क ने दिखाया ट्रंप को आइना
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा- "मेरे बिना, ट्रम्प चुनाव हार जाते, डेमोक्रेट्स सदन को नियंत्रित करते और रिपब्लिकन सीनेट में 51-49 होते।" बजट बिल पर, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्रंप के दावे को गलत बताते हुए कहा- "यह बिल मुझे एक बार भी नहीं दिखाया गया और रात के अंधेरे में इतनी तेजी से पारित किया गया कि कांग्रेस में लगभग कोई भी इसे पढ़ भी नहीं सका।"
ट्रंप ने क्या कहा था
ट्रंप ने दावा किया था कि मस्क को टैक्स और खर्च बिल के बारे में जानकारी थी, ये उनके लिए नया नहीं था। ट्रंप ने कहा कि एलन इसलिए परेशान हैं क्योंकि हमने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बहुत ज्यादा पैसे वाला ईवी जनादेश ले लिया था। उन्हें इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और वे चाहते हैं कि हम सब्सिडी के तौर पर अरबों डॉलर चुकाएं। "मुझे हमेशा से एलन पसंद रहा है। मुझे बहुत आश्चर्य हुआ...उन्होंने मेरे बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा। मैं चाहता हूं कि वे बिल की बजाय मेरी आलोचना करें, क्योंकि बिल अविश्वसनीय है...मैं एलन से बहुत निराश हूं। मैंने एलन की बहुत मदद की है।"
