तो क्या झुंझलाहट में यूक्रेन पर परमाणु हमला कर देगा रूस! जंग खत्म करने के लिए पुतिन कर सकते हैं बड़ा फैसला

  • Authored by: संजीव कुमार दुबे
  • Updated Jan 17, 2023, 02:59 PM IST

Russia Ukraine War : गत 24 फरवरी को रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया तो उसने इसे 'सीमित मिलिट्री ऑपरेशन' कहा था। रूस के हमलों को देखकर लगा कि यूक्रेन उसके सामने टिकेगा नहीं और 10 से 12 दिनों में घुटने टेक देगा और हार जाएगा।

Russia Ukraine War : रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध थम नहीं रहा है। दोनों देश रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लड़ाई एक साल पूरे होने जा रही है। अब तक के इस युद्ध में दोनों तरफ जान-माल का भारी नुकसान हुआ है लेकिन कोई भी अपने तेवर नरम करने के लिए तैयार नहीं है। नाटो के सहयोग एवं मदद से यूक्रेन युद्ध को लंबा खींच रहा है तो उसे झुकाने के लिए रूस उस पर बमबारी और मिसाइल से हमले कर रहा है। कुल मिलाकर सूरतेहाल ठीक नहीं है। यह जंग कहां पर जाकर खत्म होगी इसके बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। अब तक की जंग में कभी रूस का पलड़ा भारी पड़ा है तो कभी यूक्रेन रूसी सैनिकों को पीछे खदेड़ वापसी करता दिखा है।

ukraine Crisis

रूस को नुकसान पहुंचा रहा यूक्रेन

गत 24 फरवरी को रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया तो उसने इसे 'सीमित मिलिट्री ऑपरेशन' कहा था। रूस के हमलों को देखकर लगा कि यूक्रेन उसके सामने टिकेगा नहीं और 10 से 12 दिनों में घुटने टेक देगा और हार जाएगा। ऐसा अनुमान लगाने के पीछे रूस की भारी-भरकम सैन्य क्षमता थी। रूस सुपरपावर है। उसकी सैन्य क्षमता के आगे यूक्रेन को एक कमजोर देश माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूक्रेन ने हार नहीं मानी। पश्चिमी देशों की मदद से वह रूस मिसाइलों, बमों का सामना कर रहा है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बीते दिनों में रूस ने उसके एक और शहर पर कब्जा कर लिया है जबकि यूक्रेन के ताजा हमले में उसके 63 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया।

End of Feed