‘ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है’...पुर्तगाल में पाकिस्तानी हुड़दंगियों को भारतीय मिशन का करारा जवाब

पुर्तगाल में भारत के दूतावास ने कार्यालय के पास पाकिस्तान द्वारा आयोजित कायरतापूर्ण विरोध प्रदर्शन का ऑपरेशन सिंदूर के साथ दृढ़ता से जवाब दिया। जानिए क्या है पूरा मामला।

Indian Mission in Portugal: ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई में पाकिस्तान को घुटनों पर लाने के बाद पाकिस्तानियों की हताशा विदेशों में भी दिखने लगी है। ऐसे ही एक मामले में पाकिस्तानी हुड़दंगियों ने पुर्तगाल में भारतीय दूतावात से बाहर हुड़दंग मचाना चाहा लेकिन सख्त कार्रवाई के चलते उनके मंसूबे अधूरे रह गए। पुर्तगाल स्थित भारतीय दूतावास ने लिस्पन में उसके चांसरी भवन (कार्यालय) के बाहर एक पाकिस्तानी समूह द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने के मद्देनजर कहा है कि भारत हताशा में की गई उकसावे की कार्रवाई से डरने वाला नहीं है।

India in Portugal

पुर्तगाल में पाकिस्तानी हुड़दंगियों को करारा जवाब

ऑपरेशन सिंदूर के साथ दृढ़ता से जवाब दिया

दूतावास ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उसने कायरतापूर्ण विरोध प्रदर्शन का ऑपरेशन सिंदूर के साथ दृढ़ता से जवाब दिया। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में किए गए आतंकवादी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए थे। पोस्ट में कहा गया है, पुर्तगाल में भारत के दूतावास ने हमारे कार्यालय के पास पाकिस्तान द्वारा आयोजित कायरतापूर्ण विरोध प्रदर्शन का ऑपरेशन सिंदूर के साथ दृढ़ता से जवाब दिया।

End of Feed