Kim Jong की बेटी से क्यों डरी दुनिया? क्या कुछ साल बाद किम की बेटी गायब हो जाएगी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलProduced by: Agency
  • Updated Nov 25, 2022, 01:59 PM IST

नॉर्थ कोरिया का सुप्रीम लीडर किम जोंग उन जो घड़ी घड़ी दुनिया को परमाणु हमले की गीदड़भभकी देता है उसकी कमजोर कड़ी अब दुनिया के सामने आ चुकी है और वो है किम की 9 साल की बेटी जू ए। जू ए से किम इतना प्यार करता है कि उसके बोलने से पहले की उसकी सारी विश पूरी कर देता है।

नॉर्थ कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong) की बेटी के दुनिया के सामने आते हर तरफ अब उसकी ही चर्चाएं हो रही है। सबकी जुबां पर एक की बात है कि क्या अब किम के साम्राज्य को उसकी लाडली बेटी संभालेगी। अपनी जिंदगी को बेहद सीक्रेट रखने वाले किम ने अपने दुश्मनों को साफ संदेश दिया है कि उसके बाद उसकी अगली पीढ़ी कमान संभालने के लिए तैयार है। और शायद यही वजह है कि किम अपनी बेटी को दुनिया के सामने उस दिन लेकर आया... जिस दिन सबकी नजरें उस पर थीं। बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग पर किम की बेटी ने गैंड एंट्री ली। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि किम अपने बाकी रिश्तेदारों की तरह अपनी बेटी को भी गायब करवा देगा।

उठ रहे हैं सवाल

क्या सनकी के रास्ते से मासूम को हटा दिया जाएगा ? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपने क्रूर और खौफनाक फैसलों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है.. बारुद के ढेर पर बैठा सनकी बादशाह अपने खतरनाक फैसलों के लिए पूरी दुनिया में खौफनाक पहचान रखता है... अब यह डर है कि सनकी अपनी बेटी को भी गायब करवा सकता है। कुछ दिन पहले एख वीडियो में व्हाइट कलर की जैकेट में एक बच्ची नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किमजोंग का हाथ पकड़ी खड़ी दिखी थी जिसके पीछे बैलिस्टिक मिसाइल है। थोड़ी देर बाद इस बैलिस्टिक मिसाइल हैंगर से निकालकर लॉन्चिंग पैड की ओर लाया जाता है।

पहली बार आई थी बेटी दुनिया के सामने

फिर ये बच्ची किमजोंग के साथ बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग से पहले इंस्पेक्शन करती है। चंद सेकेंड बाद ये बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च हो जाता है पल भर में बादलों के पार और आंख से ओझल हो जाती है। ये किम जोंग की बेटी की पहली पब्लिक अपियरेंस है।इसके पहले दुनिया ने कभी भी उनकी बेटी को नहीं देखा था.. ये तस्वीर नॉर्थ कोरिया की KCNA न्यूज एजेंसी ने जारी की है। जिस वक्त इस मिसाइल को लॉन्च किया जा रहा था उस वक्त मिलिट्री फैसिलिटी में किम जोंग की बेटी के साथ-साथ किम की पत्नी री सोल जू भी मौजूद थीं। लेकिन इस तस्वीर के साथ ही एक नई तरह का डर भी सताने लगा है। कुछ लोगों का दावा है कि अगले कुछ साल के बाद इस बच्ची को भी गायब कर दिया जाएगा।

कर देगा गायब

तो आखिर क्या कारण है कि सनकी खुद अपनी ही बेटी को अपनी राहों से हटा सकता है। दरअसल नॉर्थ कोरिया में जब-जब कोई मजबूत हुआ है या फिर ताकतवर नजर आया है.. सनकी किम ने उसे अपने रास्तों से हटा दिया है.. इस फेहरिस्त में सनकी के एक-एक से बढकर एक रिश्तेदार हैं। इन्हीं रिश्तेदारों में एक नाम किम की बहन किम यो जोंग की भी है हालांकि किम यो जोंग की किस्मत अच्छी थी जो लौट आई। किम यो जोंग पहली बार दुनिया के सामने 2018 में चर्चा में आईं थी। जब उन्होंने दक्षिण कोरिया का दौरा किया था। वो किम परिवार से दक्षिण कोरिया आने वाली पहली महिला थी। साल 2018 में ही किम जोंग तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने के लिए गए थे,उस उस वक्त भी किम यो-जोंग को देखा गया था।

कहा जाता है कि तानाशाह किम जो उन की ये बहन सनकी के बाद उत्तर कोरिया में सबसे ज्यादा ताकतवर है। माना जाता है कि नॉर्थ कोरिया की कमान किम जोंग के बाद उनकी बहन ही संभालेंगी.।लेकिन जैसे ही यह खबर सनकी तक आई। आरोप है कि करीब दो महीने तक सनकी ने अपने ताकत के दम पर किम यो जोंग को गायब करवा दिया।

End of Feed